मुंबई महानगर में सभी को अब देना होगा कचरा शुल्क।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

मुंबई महानगर पालिका ने घरों, होटलों, मैरिज हॉल, कोचिंग क्लासेस, और अन्य संस्थानों से कचरा शुल्क वसूलने की योजना बनाई है। यह कचरा शुल्क 100 से 7500 रुपये हर महीने तक हो सकता है। इससे मनपा को प्रति वर्ष 687 करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद है। मनपा ने ड्राफ्ट तैयार कर लिया है। इस ड्रॉफ्ट में कचरा शुल्क के अलावा गंदगी फैलाने पर जुर्माने की राशि में बढ़ोतरी का भी प्रावधान किया गया है।

मनपा ने सोमवार को ड्राफ्ट जारी करते हुए लोगों से इस मामले पर 1 अप्रैल से 31 मई 2025 तक राय मांगी है। मनपा को कचरा शुल्क से हर साल 687 करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद है। मनपा के एक अधिकारी ने बताया, अभी मुंबई में मनपा प्रति व्यक्ति हर साल कचरा सफाई पर 3141 रुपये खर्च कर रही है, जो देश में कचरा सफाई का सर्वाधिक खर्च है।

■ कानून बना तो मुंबईकरों को हर माह देना होगा निम्नलिखित शुल्क:-

– 50 वर्ग मीटर तक के क्षेत्रफल वाले घर – 100 रु

– 50 वर्ग मीटर से अधिक 300 वर्ग मीटर तक के क्षेत्रफल वाले घर – 500 रु

– 300 वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्रफल वाले वाले घर – 1000 रु

– व्यावसायिक प्रतिष्ठान, दुकानें, खाने-पीने के स्थान (ढाबा/मिठाई की दुकानें/कॉफी हाउस आदि)- 500 रु

– गेस्ट हाउस – 2000 रुपये- हॉस्टल -750 रुपये- होटल-रेस्टोरेंट (अतारांकित) – 1500 रु

– होटल रेस्टोरेंट (3 स्टार तक)- 2500 रु

– होटल रेस्टोरेंट (3 स्टार से अधिक)- 7500 रु

– कमर्शियल ऑफिस, सरकारी ऑफिस, बैंक, बीमा ऑफिस, कोचिंग क्लास, शिक्षा संस्थान आदि – 750 रु

– क्लीनिक, डिस्पेंसरी (50 बेड तक) – 2000 रु

– लैब (50 वर्ग मीटर तक) – 2500 रु

– क्लीनिक, डिस्पेंसरी (50 बेड से अधिक) – 4000 रुपये

– लैब (50 वर्ग मीटर तक) – 5000 रु

– लघु एवं कुटीर उद्योग कार्यशालाएं (प्रतिदिन 10 किग्रा तक निकलने वाले कचरे) – 1500 रु

– गोदाम, कोल्ड स्टोरेज – 2500 रू

– मैरिज, फेस्टिवल हॉल, प्रदर्शनी एवं मेला (3000 वर्ग मीटर तक) – 5000 रु

– मैरिज, फेस्टिवल हाल, प्रदर्शनी एवं मेला (3000 वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्रफल) – 7500 रु।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

आजाद मैदान में फेरीवालों का विराट मोर्चा।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय संयुक्त फेरीवाला महासंघ, मुंबई द्वारा आज...

रवींद्र नट्या मंदिर ‘संगीत नाटक के लिए 25% छूट पर उपलब्ध होगा:- सांस्कृतिक मंत्री आशिष शेलार।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता सांस्कृतिक मामलों के मंत्री सलाह आशीष...

श्रेष्ठ महाराष्ट्र – मंगलागौर 2025′: परंपरा और बॉलीवुड का अनूठा संगम।

मुंबई वार्ता संवाददाता मंगलागौर मराठी संस्कृति का गौरव है।...

डब्बा ट्रेडिंग मामले में Ed ने मुंबई के 4 ठिकानों पर की छापेमारी, 3 करोड़ से अधिक नगद ज़ब्त।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार को...