मुंबई वार्ता/सतीश सोनी

मुंबई शहर में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों की संख्या बढ़ती जा रही है, वहीं अब अफ़ग़ान नागरिक भी इसमें शामिल हो गए हैं। क्राइम ब्रांच 1 और क्राइम ब्रांच 5 की एक टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए धारावी और कोलाबा इलाकों में अवैध रूप से रह रहे छह अफ़ग़ान नागरिकों को गिरफ्तार किया है।


क्राइम ब्रांच की टीम को सूचना मिली थी कि अफ़ग़ान नागरिक मुंबई के विभिन्न इलाकों में रह रहे हैं। तदनुसार, क्राइम ब्रांच 1 और क्राइम ब्रांच 5 की एक टीम द्वारा एक संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया गया। धारावी और कोलाबा इलाकों में छापेमारी में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की पहचान अब्दुल नौरोजी (४७), मोहम्मद खाकसार (२४), अमीर उल्लाह (४८), जिया उल हक अहमदी (३६), मोहम्मद इब्राहिम गजनवी (३६) और असद खान तारा काई (३६) के रूप में हुई है। ये सभी अफगानिस्तान के काबुल के रहने वाले हैं।
क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी २०१५ से २०१९ के बीच मेडिकल वीजा पर भारत आए थे। वीजा की अवधि समाप्त होने के बाद ये फर्जी नामों और जाली दस्तावेजों के आधार पर भारत में अवैध रूप से रह रहे थे।
पुलिस ने बताया कि इनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और इन्हें वापस अफगानिस्तान भेज दिया जाएगा। संभावना जताई गई है कि इस तरह अवैध रूप से रह रहे अफगान नागरिकों की संख्या बड़ी है।



सभी घुसपैठियों को पकड़ना चाहिए