मुंबई वार्ता/सतीश सोनी

पुलिस ने मुंबई में विभिन्न धर्मों के धार्मिक स्थलों से १५०० लाउडस्पीकर हटाने में सफलता प्राप्त की है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में और पुलिस बल के सहयोग से लाउडस्पीकर हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया।यह पहली बार है कि मुंबई जैसे शहर में धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटाए गए हैं।


मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा, चर्च जैसे धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकर हमेशा से विवाद का कारण रहे हैं, लेकिन अब मुंबई में किसी भी धार्मिक स्थल पर लाउडस्पीकर नहीं हैं। पुलिस कमिश्नर देवेन भारती ने इस अभियान में विशेष सहयोग दिया। पिछले दो वर्षों से लाउडस्पीकर हटाने के लिए राजनीतिक दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें की जा रही थी । सभी धर्मों के धार्मिक नेताओं के साथ भी चर्चा की गई।
देवेन भारती ने कहा कि इस अभियान में विभिन्न क्षेत्रों के सभी डीसीपी और वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शामिल थे।यह अभियान बिना किसी विवाद या हंगामे के शुरू हुआ। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस इस मामले की रोजाना समीक्षा कर रहे थे। जहां भी कोई बाधा आई, उन्होंने खुद ही स्थिति को नियंत्रण में लाने की कोशिश की। मुख्यमंत्री ने इस बात का भी ध्यान रखा कि इस मुद्दे पर कोई राजनीतिक विवाद न पैदा हो।