मुंबई वार्ता/सतीश सोनी

उत्तर से आ रही ठंडी हवाओं के कारण राज्य के अधिकांश हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। रविवार और सोमवार को मुंबई के साथ-साथ ठाणे, नवी मुंबई, पालघर, रायगढ़ आदि इलाकों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे सुबह के समय ठंड का एहसास हुआ।


पिछले कई दिनों से मुंबई शहर और उपनगरों में अक्टूबर की भीषण गर्मी का असर देखा जा रहा था। गर्म हवा और उमस के कारण नागरिक सुस्त महसूस कर रहे थे। हालाँकि, अब मुंबई में न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है, जिससे सुबह के समय ठंड का एहसास हो रहा है।


कुछ जगहों पर सुबह के समय कोहरा भी पड़ रहा है।राज्य में भी यही स्थिति है, कई जगहों पर न्यूनतम तापमान २० डिग्री सेल्सियस से नीचे और अधिकतम तापमान ३४ डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा है।


सोमवार को धुले, निफाड़, जलगाँव और परभणी में पारा 10 डिग्री से नीचे चला गया।



Good