मुंबई में होगा प्रयागराज के पवित्र जल से स्नान.

Date:

● विधायक संजय उपाध्याय द्वारा महाशिवरात्रि के दिन प्रयागराज के पवित्र जल की कलश यात्रा का आयोजन

मुंबई वार्ता संवाददाता

“प्रयागराज से महाकुंभ का पवित्र जल लाकर बोरीवली के सर्व सनातनी के लिए और जो भी प्रयागराज जाने से वंचित रह गए हैं उनके लिए स्नान आचमन की व्यवस्था हमने बोरीवली में महाशिवरात्रि के दिवस की है”बोरीवली विधायक संजय उपाध्याय ने एक पत्रकार परिषद में यह जानकारी दी है।

उन्होंने बताया कि “बोरीवली के भाजपा महासचिव दिनेश झाला प्रयागराज स्वयं जाकर 30 हजार लीटर पवित्र जल लेकर आए और गोस्वामी कुल आचार्य श्री व्रजप्रिय जी मुरलीधर जी (छोटेबावा श्री) की प्रेरणा से हम भव्य कलश यात्रा के द्वारा 26 फरवरी बुधवार सुबह 6 बजे कोरकेंद्र ग्राउंड 5 नंबर पर पहुंचेगी। और 7 से 10 कोरकेंद्र ग्राउंड में स्नान आवचमन की व्यवस्था की गई है। “

पत्रकारों के प्रश्नों के उत्तर में संजय उपाध्याय ने बताया कि इस कार्यक्रम के दौरान महाराजश्री के अमृत वचन, एवं प्रसाद की व्यवस्था भी की गई है।

इस पत्रकार परिषद में विधायक संजय उपाध्याय के साथ अध्यक्ष सुरेन्द्र गुप्ता,महासचिव दिनेश झाला , नीरव महेता, प्रसिद्धि प्रमुख नीला सोनी एवम् बोरीवली एवं उत्तर मुंबई के कई पदाधिकारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

EVM जांच से बच रहा है चुनाव आयोग, सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी: नसीम खान।

मुंबई वार्ता संवाददाता कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य और पूर्व...

संजय निषाद और बाबा दुबे की मुलाकात से बदली बदलापुर की राजनीति।

मुंबई वार्ता/ शिव पूजन पांडेय उत्तर प्रदेश के कैबिनेट...

मानखुर्द शिवाजी नगर में वोटर मैपिंग संकट: स्टाफ की कमी से धीमी प्रक्रिया, अबू आसिम आज़मी।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मानखुर्द शिवाजी नगर विधानसभा क्षेत्र में...