डॉ आर ए फाउंडेशन द्वारा प्रेरणादायक सामाजिक कार्य– कृपाशंकर सिंह.

Date:

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय

मुंबई की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था डॉ.आर ए फाऊंडेशन द्वारा 23 फरवरी को जौनपुर के मडियाहू तहसील अंतर्गत स्थित धीरपुर गांव में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में शिक्षामित्र डॉक्टर हृदय नारायण मिश्र को पंडित अवध नारायण तिवारी गौरव सम्मान प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह के हाथों में यह सम्मान प्रदान किया गया।

इस अवसर पर बोलते हुए कृपाशंकर सिंह ने कहा कि फाउंडेशन के माध्यम से डॉ राधेश्याम तिवारी द्वारा अत्यंत सराहनीय और प्रेरणादायक सामाजिक कार्य किया जा रहा है। शिक्षाविद शिवसागर तिवारी तथा मुन्ना त्रिपाठी को लोक सेवा सम्मान प्रदान किया गया।

इस अवसर पर नालासोपारा मेडिकल कॉलेज के डायरेक्टर डॉ ओमप्रकाश दुबे, समाजसेवी श्रीकांत पाण्डेय, इंद्रमणि दुबे, भाजपा नेता राकेश दुबे,भवन निर्माता दयाशंकर दुबे, एडवोकेट सत्यव्रत उपाध्याय, एडवोकेट महेंद्रप्रताप मिश्रा, एडवोकेट मनोज कुमार उपाध्याय, पत्रकार उत्तम पाण्डेय, नवीन पाण्डेय, लक्ष्मीशंकर पाण्डेय, राघवेन्द्र सेवा मंच के वरिष्ठ पदाधिकारी विनय (पप्पू) दुबे के आलावा सैकड़ों गणमान्य और ग्रामीण वासी शुभेच्छु उपस्थित थे।

ट्रस्ट के मंत्री डॉ. शिवश्याम तिवारी, कोषाध्यक्ष डॉ.संदीप तिवारी, तिवारी परिवार के वरिष्ठ सदस्य लक्ष्मीनारायण तिवारी, अरविंद तिवारी, गुलाबचंद तिवारी और रामयज्ञ तिवारी ने अतिथियों का स्वागत किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

एनसीपी (शरद पवार) में जल्द होगा संगठनात्मक फेरबदल, सांसदों पर ‘ऑपरेशन’ कभी सफल नहीं होगा: शशिकांत शिंदे।

मुंबई वार्ता संवाददाता राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार)...