मुजीबुर्रहमान सिद्दीकी उत्तर मध्य मुंबई जिला राकांपा के महासचिव नियुक्त।

Date:

मुंबई वार्ता/हरीशचंद्र पाठक

कुर्ला के जाने माने समाजसेवक और अनेक सामाजिक संगठनों के महत्वपूर्ण पदों पर विराजमान वरिष्ठ कांग्रेस नेता मुजीबुर्रहमान सिद्दीकी आज अपने अपने कार्यकर्ताओं के साथ राकांपा में शामिल हो गए।

इस अवसर पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी मुंबई के कार्याध्यक्ष सिद्दार्थ टी कांबले , महाराष्ट्र प्रदेश प्रवक्ता संजय तटकरे उत्तर मध्य मुंबई जिला अध्यक्ष अरशद अमीर के नेतृत्व में सिद्दीकी को नियुक्ति पत्र सौंपा गया।

अपनी नियुक्ति पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुजीबुर्रहमान सिद्दीकी ने कहा कि राकांपा ही एक ऐसी पार्टी है जो समाज के सभी जाति धर्मो को एक साथ लेकर चल रही है। हम सबके नेता और महाराष्ट्र के लोकप्रिय उपमुख्यमंत्री अजीत दादा पवार के नेतृत्व में संपूर्ण महाराष्ट्र का विकास युद्ध स्तर पर शुरू है।

इस अवसर पर चांदीवली तालुका अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह सहित अन्य कई लोग मौजूद थे। मुजीबुर्रहमान सिद्दीकी की नियुक्ति पर राकांपा के अनेक नेताओं और सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों ने बधाई दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

उद्धव ठाकरे को मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने सत्ता में शामिल होने का दिया प्रस्ताव !

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता विधान परिषद में मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस...

नारियल तेल की कीमतों में आई तूफानी बढ़ोतरी।

■ दक्षिण के राज्यों में खाना पकाने के लिए...

काशीमीरा पुलिस ने 12 घंटे के भीतर दो शातिर चैन स्नैचरों को किया गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय मीरा रोड स्थित भक्ति वेदांत...

3 साल की बच्ची का अपहरण और हत्या के मामले का आरोपी 24 घंटों में गिरफ्तार।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई के एंटॉप हिल पुलिस ने...