सायन कोकरी आगार की झोपड़पट्टियों का विकास अडानी से किए जाने की मांग।

Date:

मुंबई वार्ता/हरीशचंद्र पाठक

सायन कोलीवाड़ा विधानसभा के अंतर्गत आने वाली कोकरी आगार झोपड़पट्टी ( ट्रांजिट कैंप) का विकास गौतम अडानी या फिर राज्य सरकार से किए जाने की मांग रेलवे झोपड़पट्टी पुनर्वसन समिति के अध्यक्ष चांगदेव वानखेड़े ने की है।

बता दें कि एक तरफ एशिया की सबसे घनी आबादी वाली झोपड़पट्टी का विकास अडानी की ओर से किए जाने की कवायद शुरु हो गई है। उसी तर्ज पर विगत तीस वर्षों से ट्रांजिट कैंप के लिए बनाई गई कोकरी आगार झोपड़पट्टी का विकास किए जाने की मांग चांगदेव वानखेड़े ने की है। जल्द ही इस बारे में वानखेड़े के नेतृत्व में झोपड़पट्टी के निवासियों का एक शिष्टमंडल अडानी ग्रुप के संबंधित अधिकारियों से मुलाकात करने वाला है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सायन कोकरी आगार झोपड़पट्टी में पिछले २५ से ३० साल पहले रेल पटरियों के किनारे से हटाई गई झोपड़पट्टियों के निवासियों के लिए ट्रांजिट कैंप बनाकर बसाया गया था। लेकिन तीन दशक बीत जाने के बाद भी कोकरी आगार के ट्रांजिट कैंप में रहने वाले निवासियों को स्थाई रूप से घर नहीं दिया गया। जबकि कोकरी आगार झोपड़पट्टी में रहने वाले निवासियों को पशुओं से भी बदतर जिंदगी जीनी पड़ रही है।

देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, आवास मंत्री को लिखे एक पत्र में रेलवे झोपड़पट्टी पुनर्वसन समिति के अध्यक्ष चांगदेव वानखेड़े ने बताया कि कोकरी आगार में तीन हजार तीन सौ झोपड़े हैं। इस झोपड़पट्टी में शौचालय का घोर अभाव है। शौचालय की कमी के कारण निवासियों को खुले आसमान के नीचे शौच करना पड़ रहा है। इसी तरह पीने के पानी के लिए दर दर की ठोकरें खानी पड़ती है। इस झोपड़पट्टी में मनपा की ओर से साफ सफाई न किए जाने से यहां कचरे का अंबार लगा हुआ है। बढ़ती हुई गंदगी से बीमारिया भी समय समय पर फैलती रहती है। जिसके कारण वानखेड़े ने इस झोपड़पट्टी का विकास अडानी से किए जाने की मांग की है।

वानखेड़े ने यह भी कहा कि अडानी के अलावा यदि अन्य विकासक यहां का विकास करने के लिए इच्छुक हैं तो उनका हम सभी स्वागत करते हैं। लेकिन विकास के दौरान यहां समाज के सभी जाति धर्मो के लिए मंदिर, मस्जिद, गिरजा घर और गुरुद्वारा बनाकर देना होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

दाऊद इब्राहिम का करीबी और ड्रग तस्कर मोहम्मद सलीम डोला मुंबई लाया गया, गुरुवार को होगी कोर्ट में पेशी।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता कुख्यात ड्रग तस्कर और अंडरवर्ल्ड डॉन...

डॉ सुमन अग्रवाल बनीं अ भा अ स की स्थाई ट्रस्टी ।

रवीन्द्र मिश्रा । मुंबई वार्ता समाज सेवा...

मुंबई में बढ़ते जल संकट के बीच गारगाई परियोजना को मंजूरी, विपक्ष पर भाजपा नगरसेवक डॉ नीतेश सिंह का हमला।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई महानगरपालिका ने शहर की बढ़ती...