गोवंडी के गायकवाड़ नगर नाले की सफाई न होने से बीमारी फैलने की आशंका ।

Date:

■ मनपा अधिकारी कुंभकर्णी निद्रा में।

मुंबई वार्ता/हरिश्चंद्र पाठक

एक तरफ केंद्र तथा राज्य सरकार की ओर ले पिछले कई वर्षों से स्वच्छ भारत अभियान चलाया जा रहा है वहीं दूसरी तरफ मनपा एम पूर्व के अंतर्गत आने वाले कर्मवीर दादासाहेब गायकवाड़ नगर इलाके के बुद्धनगर नाले और सुभाष नगर नाले की साफ सफाई न किए जाने से संपूर्ण नाले में कचरे का ढेर लगा हुआ है। जिसके कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ने से मलेरिया बीमारी का प्रकोप बढ़ गया है । उसके बाद भी मनपा के संबंधित अधिकारी कुंभकर्णी निद्रा धारण किए हुए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार बरसात के शुरुवाती दौर से ही बुद्धनगर और सुभाष नगर नाले की साफ सफाई न की जा सकी है। जिसके कारण इन दोनों ही नालों में कचरे का अंबार लगा हुआ है।स्थानीय समाजसेवक जमीर तंबोली ने बताया कि बुद्धनगर नाले से सटकर दोनों तरफ झोपड़े है । इस कारण मच्छरों के बढ़ते प्रकोप के कारण यहां आए दिन मलेरिया और डेंगू जैसी बीमारियों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। वहीं मुम्बई कांग्रेस रोजगार स्वयं रोजगार विभाग के प्रदेश महासचिव डा. सत्तार खान जो कि हॉल ही में मलेरिया से ग्रसित हो गए थे।

उन्होंने बताया कि बुद्धनगर और सुभाष नगर नाले में कचरे के ढेर में से पीने के पानी की जलवाहिनी डाली गई है जिसके कारण आए दिन लोगों के घरों में गंदे पानी की आपूर्ति होने की शिकायतें बढ़ है। डॉ. खान ने यह भी बताया कि इन दोनों ही नालों की साफ सफाई की जिम्मेदारी सेंट्रल एजेंसी के अधीन है।

अनेक बार सेंट्रल एजेंसी के अधिकारियों को इस नाले की सफाई के बारे में अवगत भी कराया जा चुका है। किंतु नाले की साफ सफाई आज तक नहीं की जा सकी जिसके कारण बरसात के इस मौसम में यहां मलेरिया, डेंगू,वायरल फीवर निरंतर बढ़ता जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

महिला बचत समूहों और दिव्यांग विद्यार्थियों की राखियों को मुंबईकरों का उत्स्फूर्त प्रतिसाद।

मुंबई वार्ता संवाददाता रक्षाबंधन पर्व की पृष्ठभूमि में...

कुरार के कोकणी माता मंदिर में भव्य रुद्राभिषेक, मंदिर के अधिकारों की लड़ाई तेज।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई के मालाड स्थित कुरार इलाके...

एमडीएसी पुलिस ठाणे की बड़ी कार्रवाई: 302 ग्राम पाउडर ‘हेरोइन’ जब्त, आरोपी गिरफ्तार।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता एमडीएसी पुलिस ठाणे के अंमली...

अमरावती जिला महिला अस्पताल अग्निकांड की गहन जांच कर दोषियों को कड़ी सजा दें: हर्षवर्धन सपकाल।

मुंबई वार्ता संवाददाता अमरावती जिला महिला अस्पताल में आग...