
मुंबई वार्ता
दीपावली और छठ पूजा पर मुंबई से यूपी बिहार अपने मुलुक जाने वाले रेलयात्री बेहाल हैं।


रेलवे द्वारा त्यौहार के मौके पर चलाई जा रही हॉलिडे ट्रेन में भारी भीड़ हो रही है। इस वजह से उत्तर प्रदेश और बिहार की ओर जाने वाली ट्रेनों में रेलयात्रियों को भारी असुविधाओं और मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है।
मुसीबत झेल रहे उत्तरभारतीयों का हाल चाल जानने के लिए उत्तरभारतीय नेता और पूर्व मंत्री नसीम खान कुर्ला एलटीटी टर्मिनस पहुंचे। नसीम खान के पहुंचते ही उत्तरभारतीयों ने अपनी रेलयात्रा को लेकर हो रही समस्याओं को बताया।


इस मौके पर नसीम खान ने मौजूद रेल अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि रेल विभाग, कुर्ला टर्मिनस से महज 17 हॉलिडे ट्रेन चला रहा है। जबकि कुर्ला टर्मिनस से कम से कम 50 हॉलिडे ट्रेन चलानी चाहिए। लेकिन रेल प्रशासन और सरकार सोई हुई है।


नसीम खान ने बताया कि अगर ट्रेनों की संख्या नहीं बढ़ाई गई तो बांद्रा टर्मिनस पर हुई भगदड़ जैसी घटना की पुनरावृत्ति हो सकती है।इस अवसर पर भरत सिंह, सुनील दुबे, अनिल चौरसिया, बल्ले सिंह, विद्रोही, मनोज तिवारी, आर पी यादव, सुरेंद्र सिंह, कमला यादव, गुलाब यादव, माताप्रसाद यादव, राजू सिंह, लालसिंह यादव सहित अन्य उत्तर भारतीय लोग मौजुद थे


