राज्य के 64 लाख किसानों को मिलेगा ₹2,555 करोड़ का बीमा मुआवजा- कृषि मंत्री ॲड. माणिकराव कोकाटे।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के करीब 64 लाख किसानों को राहत देने वाला एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। उनके बैंक खातों में सीधे ₹2,555 करोड़ का बीमा मुआवजा जमा किया जाएगा। सरकार ने बीमा कंपनियों को लंबित राज्य अनुदान हिस्से के रूप में ₹2,852 करोड़ वितरित करने की मंजूरी दी है।इस निर्णय के चलते, विभिन्न पिछली फसली ऋतुओं के लंबित बीमा मुआवजे की राशि सीधे किसानों के आधार लिंक बैंक खातों में जमा की जाएगी। बीमा कंपनियों को यह प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे किसानों को उनका हक समय पर मिल सके, ऐसा कृषि मंत्री ॲड. माणिकराव कोकाटे ने कहा।

● इस योजना के तहत मुआवजे का वितरण इस प्रकार होगा:

खरीफ 2022 और रबी 2022-23: ₹2.87 करोड़खरीफ 2023: ₹181 करोड़रबी 2023-24: ₹63.14 करोड़खरीफ 2024: ₹2,308 करोड़कुल मिलाकर, राज्य के 64 लाख लाभार्थी किसानों को ₹2,555 करोड़ की राशि वितरित की जाएगी।सरकार ने पहले ही बीमा कंपनियों को निधि जारी कर दी है, और यह मुआवजा जल्द ही किसानों के खातों में जमा किया जाएगा। इस निर्णय से किसानों को बड़ी राहत मिलेगी, ऐसा कृषि मंत्री एडवोकेट ॲड.माणिकराव कोकाटे ने कहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

BMC शिक्षक कामताप्रसाद यादव का सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह संपन्न।

मुंबई वार्ता संवाददाता बृहन्मुंबई महानगरपालिका शिक्षण विभाग द्वारा संचालित...

पंडित लल्लन तिवारी मीरा भायंदर शहर के गौरव: मदन सिंह।

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय मीरा भायंदर महानगरपालिका के वरिष्ठ...

सफाई कर्मचारियों के प्रलंबित मुद्दों पर निर्णय लेंगे – सामाजिक न्याय मंत्री संजय शिरसाट।

मुंबई वार्ता/हरीशचंद्र पाठक सफाई कर्मचारियों के मुद्दे पिछले...