सतीश सोनी/मुंबई वार्ता

साईबाबा संस्थान के डिप्टी सीओ भीमराज दराडे ने जानकारी देते हुए बताया कि राम नवमी उत्सव के दौरान भक्तों ने 4.26 करोड़ का चढ़ावा चढ़ाया है।


उन्होंने बताया कि दानपात्र में 1 करोड़ 67 लाख 89 हजार 78 रुपए का नकद चढ़ावा चढ़ है । डोनेशन काउंटर पर 79 लाख 38 हजार रुपए चढ़ाया गया है। पेड ( तिकट ) दर्शन पास से 47 लाख 16 हजार 800 रुपये की आय हुई। इसके अलावा डेबीट क्रेडीट कार्ड , क्रेडिट कार्ड , ऑनलाईन , चेक डी.डी., मनी ऑर्डर के माध्यम से 1 करोड 24 लाख 15 हजार 214 रुपये का चढ़ावा चढ़ाया गयाहै। 6 लाख 15 हजार रुपये मुल्य का 83 ग्राम सोना और 1 लाख 31 हजार रूपये मुल्य की 2 किलो चांदी भी चढ़ावे में शामिल हैं। कुल 4 करोड 26 लाख 07 हजार 182 रुपयो का चढ़ावा चढ़ाया गया है।
उन्होंने यह भी बताया कि रामनवमी उत्सव के दौरान ढाई लाख से अधिक साई भक्तांनो साईदर्शन किया।


