मुंबई वार्ता/राजन बलसाने

भारत के लौहपुरुष और देश के प्रथम गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उल्हासनगर कैंप क्रमांक 5 स्थित हिल लाइन पुलिस स्टेशन में एक विशेष बैठक आयोजित की गई।इस बैठक में पुलिस अधिकारी, व्यापारी, पुलिस मित्र और समाजसेवक बड़ी संख्या में उपस्थित थे। बैठक का आयोजन विशेष पुलिस निरीक्षक संदीप शेवाळे के मार्गदर्शन में किया गया।


उन्होंने उपस्थित नागरिकों को सुरक्षा, शांति व्यवस्था बनाए रखने और साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी।शेवाळे ने बताया कि आजकल ठगी और फर्जी बैंक खातों के माध्यम से अपराध बढ़ रहे हैं, इसलिए नागरिकों और व्यापारियों को विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत जानकारी पुलिस को देने की अपील भी की गई।कार्यक्रम के दौरान आधुनिक हथियारों की प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसमें पुलिस द्वारा उपयोग किए जाने वाले हथियार और उपकरण आम जनता के लिए प्रदर्शित किए गए।


इस प्रदर्शन का उद्देश्य नागरिकों में पुलिस के प्रति विश्वास और जागरूकता बढ़ाना था।इस अवसर पर व्यापारी मंडल, पुलिस मित्र, पुलिस पाटील सहित कई नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संदीप शेवाळे का शॉल ओढ़ाकर सत्कार किया गया।



बहुत सुंदर