मुंबई वार्ता/सतीश सोनी

रायगढ़ पुलिस की स्थानीय अपराध शाखा ने एक अंतर्राज्यीय गिरोह को गिरफ्तार किया है जो आए दिन उच्च-वर्गीय सोसाइटियों में लग्जरी कारों की चोरी में शामिल था। इस मामले में, रायगढ़, सतारा, रत्नागिरी जिलों में घरों में चोरी के 10 मामले सामने आए हैं।


रायगढ़ जिले के पाली, रोहा, महाड, श्रीवर्धन में घरों में चोरी की घटनाओं में वृद्धि हुई। पता चला कि सभी अपराधों में एक कार का इस्तेमाल किया गया था। इस गिरोह के मुखिया शाहनवाज इकराम कुरैशी (उम्र ५० वर्ष) को रायगढ़ पुलिस ने उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के सिकंदराबाद में छापेमारी कर गिरफ्तार किया। उसके पास से १५.५ लाख रुपये मूल्य के चोरी के सामान के साथ २४ कारतूस जब्त किए गए हैं। उसके साथ उत्तर प्रदेश से शमीम इस्लाम कुरैशी, हिना कुरैशी, नौशाद कुरैशी को गिरफ्तार किया गया है।
रायगढ़ पुलिस की एक टीम ने आरोपी के इलाके में एक महीना छिपकर जानकारी जुटाई।शाहनवाज़ कुरैशी एक आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ हत्या और आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज हैं। उसने स्थानीय पुलिस पर गोलीबारी भी की थी। इसी के चलते रायगढ़ पुलिस के पाँच अधिकारियों और 40 अनमल्डरों की मदद ली गई। – आंचल दलाल, जिला पुलिस अधीक्षक, रायगढ़


