शादी से इनकार पर प्रेमी ने NRI युवती के निजी वीडियो पोर्न साइट और टेलीग्राम पर किए अपलोड, मुंबई में मामला दर्ज।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

शादी से इनकार करने पर एक युवक द्वारा अपनी एनआरआई (NRI) प्रेमिका के निजी वीडियो पोर्न वेबसाइट और टेलीग्राम पर अपलोड करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर मुंबई के वांद्रे पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।


पुलिस के अनुसार, पीड़िता विदेश में रहने वाली भारतीय मूल की युवती है। उसकी आरोपी युवक से प्रेम संबंध थे। आरोप है कि जब युवती ने शादी करने से इनकार कर दिया, तो युवक ने बदला लेने की नीयत से उसके निजी और आपत्तिजनक वीडियो पोर्न वेबसाइट तथा टेलीग्राम चैनलों पर अपलोड कर दिए।


इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़िता ने मुंबई पहुंचकर वांद्रे पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि डिजिटल साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और संबंधित ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से जानकारी मांगी गई है। आरोपी की तलाश जारी है।


पुलिस ने कहा कि किसी की निजी तस्वीर या वीडियो उसकी अनुमति के बिना सोशल मीडिया, मैसेजिंग ऐप या किसी अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर साझा करना गंभीर अपराध है और दोषी पाए जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मराठा-ओबीसी मुद्दे पर सरकार दो दिन में निकाले समाधान: शशिकांत शिंदे।

मुंबई वार्ता संवाददाता महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण के मुद्दे...

PM मोदी के मुंबई कार्यक्रम से पहले सुरक्षा में सेंध की कोशिश! PMO अधिकारी बनकर पहुंचे युवक समेत दो हिरासत में।

मुंबई वार्ता संवाददाता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुंबई दौरे...

जातिवार जनगणना में OBC के लिए अलग कॉलम हो, तेलंगाना पैटर्न अपनाए सरकार: हरीश चौधरी।

मुंबई वार्ता संवाददाता जातिवार जनगणना में अन्य पिछड़ा वर्ग...