शिवाजी पार्क में BEST की इलेक्ट्रिक बस बेकाबू, पांच वाहनों को मारी टक्कर; तीन घायल।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

शिवाजी पार्क इलाके में सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे एक BEST इलेक्ट्रिक बस के चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद बस ने कोतवाल गार्डन के पास सड़क पर खड़े और चल रहे पांच वाहनों को पीछे से टक्कर मार दी। इस बात की जानकारी स्थानीय पुलिस उपायुक्त महेंद्र पाटिल ने दी है।

उन्होंने बताया कि हादसे में एक एक्टिवा दोपहिया, एक इलेक्ट्रिक बाइक, एक टैक्सी, एक बलेनो कार और एक इलेक्ट्रिक कार क्षतिग्रस्त हो गईं।
इस दुर्घटना में एक्टिवा चालक, इलेक्ट्रिक बाइक सवार और बस के कंडक्टर को चोटें आईं। सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए सायन अस्पताल भेजा गया।


पुलिस ने बस चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटाने के बाद यातायात व्यवस्था सामान्य कर दी गई है।


पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Updated


मुंबई के शिवाजी पार्क क्षेत्र में हुए BEST इलेक्ट्रिक बस हादसे में कुल 7 लोग घायल हुए हैं। इनमें से एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि एक अन्य की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों का इलाज मुंबई के लोकमान्य तिलक महानगरपालिका जनरल अस्पताल (सायन अस्पताल) में चल रहा है।
घायलों की जानकारी इस प्रकार है:

नियाज अहमद (28 वर्ष) – ई-स्कूटर चालक, अस्पताल लाए जाने पर मृत घोषित।
अमित म्हात्रे (41 वर्ष) – पैदल यात्री, भर्ती, हालत स्थिर।
वृषभ गुप्ता (22 वर्ष) – बाइक चालक, भर्ती, हालत गंभीर।
महेश दोईफोडे (50 वर्ष) – BEST निरीक्षक, भर्ती, हालत स्थिर।
विकास पडारे (42 वर्ष) – बस चालक, भर्ती, हालत स्थिर।
राजेंद्र पेळेकर (57 वर्ष) – बस परिचालक (कंडक्टर), भर्ती, हालत स्थिर।
सतीश वाघमारे (48 वर्ष) – BEST निरीक्षक, भर्ती, हालत स्थिर।

अस्पताल प्रशासन के अनुसार, सभी घायलों का उपचार जारी है। पुलिस और BEST प्रशासन हादसे के कारणों की जांच कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मराठी सीखने की समयसीमा बढ़ी, मुंबई में ऑटो-टैक्सी चालकों पर RTO की कार्रवाई जारी रहेगी।

मुंबई वार्ता संवाददाता महाराष्ट्र में ऑटो-रिक्शा और टैक्सी...

तिलक नगर के एसआरवी अस्पताल में रोबोटिक तकनीक से जॉइंट रिप्लेसमेंट की सुविधा शुरू।

■ पूर्व विधायक मंगेश कुडाळकर ने किया अत्याधुनिक तकनीक...

CINTAA विवाद पर पूनम ढिल्लों और पद्मिनी कोल्हापुरे ने रखा संगठन का आधिकारिक पक्ष।

■ आरोपों को किया खारिज, कहा—एकतरफा बयानों से संस्था...