श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता
गणतंत्र दिवस पर प्रदेश भर में ‘जय बापू, जय भीम, जय संविधान’ रैली का आयोजन।
26 जनवरी 2025 से 26 जनवरी 2026 तक ‘संविधान बचाओ राष्ट्रीय पदयात्रा’ व्यापक जनसंपर्क अभियान।

जब भाजपा द्वारा संविधान और संविधान निर्माता का अपमान किया जा रहा है तो महापुरुष डाॅ. बाबा साहेब अम्बेडकर के सम्मान, संविधान, सामाजिक न्याय और समानता के मूल्यों की रक्षा के लिए कॉंग्रेस पार्टी प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य से कांग्रेस पार्टी ने ‘जय बापू, जय भीम, जय संविधान’ अभियान चलाया है. इस बात की जानकारी कॉंग्रेस के महाराष्ट्र प्रदेशाध्यक्ष नाना पटोले ने दी है.
यह अभियान 3 जनवरी से राष्ट्रीय स्तर पर और 26 जनवरी को मध्य प्रदेश से प्रारंभ हो चुका है। इसका समापन बाबा साहेब अम्बेडकर नगर, महू में एक भव्य रैली के साथ होगा।संविधान की 75वीं वर्षगांठ पर 26 जनवरी 2025 को राज्य, जिला एवं ब्लॉक स्तर पर ‘जय बापू, जय भीम, जय संविधान’ रैली का आयोजन किया गया है. इस अभियान को मजबूत करने के लिए 26 जनवरी 2025 से 26 जनवरी 2026 तक देशव्यापी जनसंपर्क अभियान ‘संविधान बचाओ नेशनल वॉक’ चलाया जाएगा. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने जानकारी दी है कि इस अभियान में प्रदेश कांग्रेस के सभी पदाधिकारी, पूर्व विधायक, सांसद, प्रकोष्ठ और विभाग के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे.