■ मुंबई के सभी पुलिस स्टेशनों में नागरिकों के लिए सुविधाएं – मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस
मुंबई वार्ता संवाददाता

भविष्य में साइबर अपराध को रोकना और अपराधियों को पकड़ना सबसे बड़ी चुनौती होगी। इस चुनौती का सामना करने के लिए मुंबई पुलिस पूरी तरह से तैयार है, ऐसा मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा।
उन्होंने यह भी बताया कि मुंबई के सभी पुलिस थानों में अब महिला और नागरिक केंद्रित सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे पुलिस थाने अधिक जनाभिमुख (जनता के अनुकूल) बने हैं।मुख्यमंत्री फडणवीस मुंबई पुलिस के विभिन्न उपक्रमों के लोकार्पण कार्यक्रम में बोल रहे थे, जो आज़ाद मैदान पुलिस स्टेशन के उत्कर्ष सभागृह में संपन्न हुआ।


फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र साइबर अपराध नियंत्रण में पहले स्थान पर है और मुंबई पुलिस की क्षमता इस दिशा में काफी मजबूत है। एक मामले में मुंबई पुलिस ने 12 करोड़ रुपये की साइबर धोखाधड़ी रोकने में सफलता पाई है। भविष्य की चुनौतियों को देखते हुए तीन आधुनिक साइबर लैब्स की स्थापना की गई है, जिनका आज उद्घाटन हुआ।
“डिजिटल अरेस्ट” जैसे मामलों में पढ़े-लिखे लोग भी ठगी का शिकार हो रहे हैं, इस पर चिंता जताते हुए मुख्यमंत्री ने जनजागृति (जनता में जागरूकता) की आवश्यकता बताई।
उन्होंने अभिनेता आयुष्मान खुराना और निर्माता साहिल कृष्णन को इस जनजागृति अभियान में साथ देने के लिए धन्यवाद भी दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाए गए नए तीन भारतीय कानून वास्तव में भारतीय सोच के अनुसार बनाए गए हैं। इनसे गुनाह दर्ज करना, सबूत एकत्र करना और तकनीकी माध्यम से जांच करना और भी आसान होगा।
महिलाओं के खिलाफ अपराधों में रिपोर्टिंग की वृद्धि को उन्होंने एक सकारात्मक संकेत बताया और कहा कि अब महिलाएं सामाजिक दबावों से डरकर शिकायत दर्ज न कर पाने की मानसिकता से बाहर आ रही हैं। महिलाओं की मदद के लिए महिला व बाल सहाय्यता कक्ष सभी थानों में बनाए गए हैं, जिससे महिलाएं बिना किसी डर के अपराध दर्ज करा सकें।
फडणवीस ने पार्क साइट पुलिस स्टेशन की नई इमारत और आज़ाद मैदान पुलिस स्टेशन के उत्कर्ष सभागृह के नवीनीकरण की प्रशंसा की।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने सभी विभागों को 100-दिनों की कार्ययोजना दी थी, जिसे मुंबई पुलिस ने बेहतरीन ढंग से पूरा किया है।अब अलग से महिला पुलिस स्टेशन बनाने की बजाय, हर पुलिस स्टेशन में महिला अधिकारी और कर्मचारी नियुक्त किए जा रहे हैं ताकि पुलिसिंग अधिक महिला केंद्रित बन सके।
कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्यमंत्री फडणवीस और गृह राज्य मंत्री योगेश कदम की उपस्थिति में पुलिस के लिए नई मोटरसाइकिलें, इंटरसेप्टर वाहन, फॉरेंसिक लैब वैन, निर्भया पथक की वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
● मुख्यमंत्री ने इनका लोकार्पण किया:
आज़ाद मैदान के उत्कर्ष सभागृहपार्क साइट पुलिस स्टेशन की नई इमारतमुंबई के 87 पुलिस ठानों में महिला व बाल सहाय्यता कक्ष216 पुलिस ठानों और उपायुक्त कार्यालयों में दूरदृष्य प्रणालीमुंबई पुलिस का X-Handle, मिशन कर्मयोगी की पुस्तिका और प्रशिक्षण कार्यक्रममुख्यमंत्री फडणवीस ने पार्क साइट पुलिस स्टेशन के अधिकारियों से संवाद भी किया और उनकी भावना जानकर पूरे मुंबई पुलिस दल को जनाभिमुख प्रशासन के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस कार्यक्रम में गृह राज्यमंत्री योगेश कदम, अपर मुख्य सचिव इक्बाल सिंह चहल, मुंबई पुलिस आयुक्त विवेक फणसळकर, विशेष आयुक्त देवेन भारती और बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।