साकीनाका के खाड़ी क्रमांक तीन में गंदे पानी के जमाव से नागरिक त्रस्त।

Date:

मुंबई वार्ता/हरीशचंद्र पाठक

केंद्र तथा राज्य सरकार और मनपा जहां एक तरफ पूरे देश में स्वच्छ भारत अभियान चला रही है वहीं साकीनाका के खाड़ी क्रमांक तीन वार्ड नंबर 161 के राजीव नगर झोपड़पट्टी में थोड़ी सी बरसात में गंदे पानी के जमाव से नागरिक और राहगीरों को को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के इस मौसम में जहां मनपा की ओर से जलजमाव वाले इलाकों में पानी निकासी के लिए मोटर लगाया जा रहा है वहीं खाड़ी क्रमांक तीन में जलजमाव होने के बाद भी मोटर नहीं बिठाया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले तीन दशक से साकीनाका के खाड़ी क्रमांक तीन और मिलिंद नगर झोपड़पट्टी में बरसात के दौरान हमेशा ही जलजमाव हुआ करता है। इसके बावजूद मनपा और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की ओर से पानी निकासी का कोई ठोस उपाय नहीं किया गया। जिसके कारण थोड़ी सी ही बरसात में यहां के निवासियों को गंदे पानी में से होकर आना जाना पड़ता है। ठीक इसी तरह रविवार की रात से शुरू हुई बारिश में नागरिकों को आने जाने में में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है ।

स्थानीय युवा समाजसेवक प्रदीप बंड ने बताया कि मिलिंद नगर और राजीव नगर झोपड़पट्टी से बरसात के दौरान सुंदरबाग और हिमालय सोसाइटी के सामने की पहाड़ी का गंदा पानी बहकर आता है जिससे यहां जलजमाव हुआ करता है । बंड के अनुसार बरसात के दौरान यहां हमेशा ही जलजमाव हुआ करता है लेकिन मनपा और स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा पानी निकासी के लिए अभी तक कोई ठोस उपाय नहीं किया गया।

समाजसेवक प्रदीप बंड ने कुर्ला एल वार्ड के संबंधित अधिकारियों से मिलिंद नगर और राजीव नगर झोपड़पट्टी में पानी निकासी के लिए मोटर बिठाने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

आज के समय में आर्यभट्ट की प्रासंगिकता।

प्रो. शांतिश्री धुलिपूड़ी पंडित (जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU)/ कुलपति)/स्तंभकार/मुंबई...

दिव्यांगों के हुनर को मिला सम्मान, मुंबई महापौर ऋतु तावड़े ने ‘नेत्रा’ ब्रांड की छतरियों और रेनकोट की सराहना की।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता दिव्यांग व्यक्तियों द्वारा तैयार किए गए...