सौगात – ए – मोदी कार्यक्रम के तहत चांदीवली में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से जरूरत मंद लोगों को रमजान कीट का वितरण।

Date:

मुंबई वार्ता/हरीशचंद्र पाठक

भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार के मार्गदर्शन में अल्पसंख्यक मोर्चा मुंबई के प्रभारी विधायक संजय उपाध्याय के नेतृत्व में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीक़ी की संकल्पना से सौग़ात ए मोदी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसी के तहत मुंबई भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की तरफ़ से आज ५००से ज़्यादा ज़रूरत मंद परिवारों को साकीनाका तिलक नगर स्थित अंजुमन हाई स्कूल में रमजान ईद के लिए किट का वितरण किया गया।

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से आयोजित ईद के लिए किट वितरण के इस समारोह में प्रमुख अतिथि के रूप में शिवसेना विधायक दिलीप मामा लांडे भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के मुंबई अध्यक्ष वसीम खान उपस्थित थे।

सौगात ए मोदी कार्यक्रम में कीट का वितरण करते हुए वसीम खान ने उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि देश के इतिहास में पहली बार नरेंद्र मोदीजी एक ऐसे प्रधानमंत्री हुए हैं जिन्होंने मुस्लिम समाज को विकास की मुख्य धारा में शामिल करने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य शुरू किया है। वहीं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष हुसेन पठाण ने उपस्थित समुदाय को ईद की ढेर सारी शुभकामनाएं दी।

पठाण ने यह भी कहा कि ईद भाई चारा का प्रतीक है। उन्होंने संपूर्ण देशवासियों को देश में अमन चैन भाई चारा से ईद मनाने की अपील की। इस अवसर पर चांदीवली विधानसभा के विधायक दिलीप मामा लांडे ने भी ईद के कीट का वितरण करते हुए मुस्लिम समाज को ईद की हार्दिक शुभकामनाएं दी।⁦‪इसी तरह भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से आगामी दिनों में मुंबई में २५००० परिवारों को किट वितरण करने का बीड़ा उठाया गया है। समारोह में शुभ्रांशु दीक्षित फजलुर्रहमान अंसारी ,अल्ताफ खान ,बसीर खान, आदिल खान शाहनवाज पठाण, याकुब इदरीसी, जुल्फिकार सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

उद्धव ठाकरे को मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने सत्ता में शामिल होने का दिया प्रस्ताव !

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता विधान परिषद में मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस...

नारियल तेल की कीमतों में आई तूफानी बढ़ोतरी।

■ दक्षिण के राज्यों में खाना पकाने के लिए...

काशीमीरा पुलिस ने 12 घंटे के भीतर दो शातिर चैन स्नैचरों को किया गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय मीरा रोड स्थित भक्ति वेदांत...

3 साल की बच्ची का अपहरण और हत्या के मामले का आरोपी 24 घंटों में गिरफ्तार।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई के एंटॉप हिल पुलिस ने...