‘हर काम देश के नाम’-भारतीय वायु सेना ने यूएई में बहुराष्ट्रीय अभ्यास डेजर्ट फ्लैग-10 में भाग लिया।

Date:

मुंबई वार्ता/सतीश सोनी

भारतीय वायु सेना की एक टुकड़ी संयुक्त अरब अमीरात में अल धफरा एयर बेस पर पहुंची, जहां वह प्रमुख बहुराष्ट्रीय वायु युद्ध अभ्यास, एक्सरसाइज डेजर्ट फ्लैग-10 में भाग लेगी। भारतीय वायुसेना इस अभ्यास में मिग-29 और जगुआर विमान उतार रही है।

एक्सरसाइज डेजर्ट फ्लैग यूएई वायु सेना द्वारा आयोजित एक बहुराष्ट्रीय अभ्यास है, जिसमें भारतीय वायु सेना के अलावा ऑस्ट्रेलिया, बहरीन, फ्रांस, जर्मनी, कतर सऊदी अरब, कोरिया गणराज्य, तुर्की, यूएई, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका की वायु सेनाओं के दल भाग ले रहे हैं। यह अभ्यास 21 अप्रैल से 08 मई 2025 के बीच आयोजित किया जाएगा।

इस अभ्यास का उद्देश्य दुनिया की कुछ सबसे सक्षम वायु सेनाओं के साथ परिचालन ज्ञान और सर्वोत्तम प्रथाओं के आदान-प्रदान के साथ जटिल और विविध लड़ाकू अभियानों को अंजाम देना है।

इस तरह के अभ्यासों में भाग लेने से आपसी समझ और अंतर-संचालन क्षमता बढ़ती है और भाग लेने वाले देशों के बीच सैन्य सहयोग मजबूत होता है।भारतीय वायुसेना की भागीदारी इस क्षेत्र और उससे आगे के मित्र देशों के साथ रक्षा संबंधों और अंतर-संचालन क्षमता को मजबूत करने की भारत की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

BMC शिक्षक कामताप्रसाद यादव का सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह संपन्न।

मुंबई वार्ता संवाददाता बृहन्मुंबई महानगरपालिका शिक्षण विभाग द्वारा संचालित...

पंडित लल्लन तिवारी मीरा भायंदर शहर के गौरव: मदन सिंह।

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय मीरा भायंदर महानगरपालिका के वरिष्ठ...

सफाई कर्मचारियों के प्रलंबित मुद्दों पर निर्णय लेंगे – सामाजिक न्याय मंत्री संजय शिरसाट।

मुंबई वार्ता/हरीशचंद्र पाठक सफाई कर्मचारियों के मुद्दे पिछले...