हल्द्वानी के कथित ‘शुद्धिकरण’ मामले में कार्रवाई की मांग, राहुल गांधी पर FIR के विरोध में मुंबई कांग्रेस का आंदोलन।

Date:

■ मुंबई उत्तर-पश्चिम जिला कांग्रेस ने मोदी-धामी सरकार पर लगाया दोहरे मापदंड और राजनीतिक प्रतिशोध का आरोप।


मुंबई वार्ता संवाददाता

हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम के बाद कथित तौर पर किए गए ‘शुद्धिकरण’ के विरोध में मुंबई उत्तर-पश्चिम जिला कांग्रेस कमिटी मंगलवार, 1 सितंबर को निषेध आंदोलन किया। कांग्रेस ने इस घटना को जातिवादी और अपमानजनक बताते हुए संबंधित लोगों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की है।


कांग्रेस का आरोप है कि हल्द्वानी की घटना को करीब 15 दिन बीत जाने के बावजूद केंद्र की मोदी सरकार और उत्तराखंड की धामी सरकार ने कथित तौर पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। वहीं, कांग्रेस के अनुसार, इस घटना के खिलाफ आवाज उठाने वाले लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।


उत्तर-पश्चिम जिला कांग्रेस ने राहुल गांधी के खिलाफ FIR को राजनीतिक प्रतिशोध की कार्रवाई बताते हुए इसका विरोध किया है। पार्टी ने सवाल उठाया कि क्या दलितों और वंचितों का अपमान करने वालों के लिए अलग कानून है और क्या सत्ता के संरक्षण में जातिवादी मानसिकता को बढ़ावा दिया जा रहा है।


मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष वर्षा गायकवाड़ के निर्देश पर आयोजित किए जा रहे इस आंदोलन के जरिए कांग्रेस ने हल्द्वानी मामले में कार्रवाई और राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR वापस लेने की मांग की है।

■ कांग्रेस की प्रमुख मांगें


कांग्रेस ने मांग की है कि हल्द्वानी में कथित जातिवादी एवं अपमानजनक कृत्य करने वालों के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR को बदले की भावना से की गई कार्रवाई बताते हुए तत्काल वापस लेने की मांग की गई है।


पार्टी ने दोषियों को कथित राजनीतिक संरक्षण देना बंद करने तथा संविधान और समानता के अधिकार को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जातिगत भेदभाव के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग भी की है।

■ आज अंधेरी में हुआ निषेध आंदोलन


मुंबई उत्तर-पश्चिम जिला कांग्रेस कमिटी की ओर से निषेध आंदोलन 1 सितंबर 2026, मंगलवार को शाम 5 बजे आयोजित किया गया। आंदोलन का स्थान आकाश स्वीट्स, अंधेरी पूर्व रेलवे स्टेशन के बाहर, अंधेरी पूर्व, मुंबई निर्धारित किया गया था।
जिला अध्यक्ष भावना जैन ने कहा कि जातिवाद के खिलाफ आवाज उठाना अपराध नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संविधान और सामाजिक न्याय की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक जारी रखेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

गणपति विसर्जन के दौरान महिला की 3.66 लाख की बैग चोरी, खार पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी को दबोचा।

मुंबई वार्ता संवाददाता खार पुलिस ने गणपति विसर्जन...

‘Rent a Garba Partner’ सेवा पर होगी कार्रवाई, बीजेपी विधायक संजय उपाध्याय ने पुलिस आयुक्त को लिखा पत्र।

मुंबई वार्ता संवाददाता बोरीवली विधानसभा सीट से विधायक संजय...

ठाणे रेलवे स्टेशन पर पहली प्रीपेड रिक्शा सेवा शुरू, किराए को लेकर विवाद और अनिश्चितता होगी खत्म।

मुंबई वार्ता संवाददाता ठाणे रेलवे स्टेशन परिसर में यात्रियों...