हिंडोला महोत्सव में उमड़ रही है श्रद्धालुओं की भीड़ ।

Date:

रवीन्द्र मिश्रा/ मुंबई वार्ता

जैसे जैसे श्रावण पुर्णिमा नजदीक आ रही है वैसे-वैसे महालक्ष्मी स्थित त्र्यंबकेश्वर मंदिर में आयोजित हिंडोला महोत्सव में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है ।

तुलसीदास गोपाल जी चैरिटेबल एवं धाकलेश्वर महादेव मंदिर के प्रबंधक दत्ता कोठवले से उपलब्ध जानकारी के अनुसार मंदिर में रणछोड़ दास ( द्वारकाधीश) का हिंडोला महोत्सव 11 जुलाई से शुरू हुआ है ।अब तक द्वारकाधीश को सोना, चांदी, मोर पंख, गन्ना, विविध प्रकार के फल ,फूल, नारियल, मेवा, मिठाई, सुपारी, इलायची, केसरी घटा,पंचरंगी जरी, संतरा, कौड़ी,रजत मुद्रा,लेरिया, पवित्रा आदि से झूला बना कर भक्तों ने अपने भगवान को झूला झुलाया ।

कल तुलसी से बना झूला आकर्षण का केंद्र बन गया था क्योंकि द्वारकाधीश को तुलसी यानि वृंदा बहुत पसंद हैं ।शाम 4 बजे से 7 बजे तक चलने वाले इस झूला महोत्सव में कल रोजाना से अधिक श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई ।8 अगस्त को बिस्किट का हिंडोला,9अगस्त को राखी का हिंडोला तथा 10 को हिंडोला विजय मनाकर महोत्सव का समापन किया जाएगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

पवई में बीएमसी की बड़ी कार्रवाई, फुकट नगर और मिलिंद नगर के 250 अवैध निर्माण ध्वस्त।

मुंबई वार्ता संवाददाता बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने पवई...

पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की बढ़ती कीमतों के खिलाफ 1-2 जून को मुंबई कांग्रेस का आंदोलन।

मुंबई वार्ता संवाददाता पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की...

घाटकोपर की मराठी स्कूल बचाने के लिए हजारों लोगों का प्रदर्शन, निजीकरण के खिलाफ फूटा जनआक्रोश।

मुंबई वार्ता संवाददाता घाटकोपर (पूर्व) के पंतनगर क्षेत्र...