हिंदुत्ववादी भाजपा नेता रवि व्यास को जान से मारने की धमकी।

Date:

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय

मीरा भायंदर के हिंदुत्ववादी भाजपा नेता तथा 145 विधानसभा चुनाव प्रमुख एडवोकेट रवि व्यास को अज्ञात विदेशी नंबर से जान से मारने की धमकी देते हुए एक विशेष समुदाय के धार्मिक स्थल मामले से दूर रहने की चेतावनी दी गई है।

धमकी देने वाले व्यक्ति ने उनसे धार्मिक स्थल मामले से दूर रहने की नसीहत देते हुए कहा है कि यदि उन्होंने धार्मिक स्थल मामले से खुद को दूर नहीं रखा तो उनके साथ-साथ उनके परिवार वालों को भी खत्म कर दिया जाएगा।

मामले की गंभीरता देखते हुए रवि व्यास ने तत्काल पुलिस आयुक्त मधुकर पांडे को पत्र लिखकर पूरे मामले की जानकारी दी तथा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करा दी। ज्ञातव्य हो कि कट्टर हिंदूवादी नेता की छवि वाले रवि व्यास हमेशा अवैध धार्मिक स्थलों के खिलाफ आवाज उठाते रहे हैं।

उनका साफ कहना है कि इन्हीं अवैध धार्मिक स्थलों का संरक्षण लेकर असामाजिक तत्व आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देते हैं ।काफी अर्से से वे भायंदर पश्चिम के उत्तन में बनी एक अवैध दरगाह के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। रवि व्यास ने इस अवैध दरगाह को राष्ट्र की सुरक्षा के लिए खतरा बताते हुए कार्रवाई की मांग की है।

समझा जाता है कि इन्हीं कारणों के चलते उन्हें यह धमकी मिली है। रवि व्यास ने कहा कि वे धमकियों से डरने वाले नहीं हैं। हिंदुत्व और हिंदुस्तान की रक्षा के लिए वे अंतिम सांस तक संघर्ष करते रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

BMC शिक्षक कामताप्रसाद यादव का सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह संपन्न।

मुंबई वार्ता संवाददाता बृहन्मुंबई महानगरपालिका शिक्षण विभाग द्वारा संचालित...

पंडित लल्लन तिवारी मीरा भायंदर शहर के गौरव: मदन सिंह।

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय मीरा भायंदर महानगरपालिका के वरिष्ठ...

सफाई कर्मचारियों के प्रलंबित मुद्दों पर निर्णय लेंगे – सामाजिक न्याय मंत्री संजय शिरसाट।

मुंबई वार्ता/हरीशचंद्र पाठक सफाई कर्मचारियों के मुद्दे पिछले...