श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता
अंधेरी पूर्व के मरोल मरोशि रोड पर 12 इंच की पानी की पाइप लाइन टूट गई है। इस वजह से इलाके में जलापूर्ति बाधित हुई है और लोग परेशान हैं।इस बात की जानकारी स्थानीय पूर्व नगर सेवक एवं वरिष्ठ शिवसेना नेता कमलेश राय ने दी है।

कमलेश राय ने बताया कि मरोल मरोशि रोड पर लेंस कार्ट की दुकान के सामने 12 इंच की पानी की पाइप लाइन टूट गई है। पाइप लाइन के नीचे से अडानी इलेक्ट्रिक का इलेक्ट्रिक वायर गया हुआ है। जिसकी वजह से पानी की पाइप लाइन ठीक करने में दिक्कत आ रही है। इसी वजह से चार दिनों से मरोल इलाके में लोगों को पानी की दिक्कत हुई है।


कमलेश राय ने मामले की शिकायत महानगर पालिका अधिकारियों से की है। मनपा की ओर से पाइप लाइन ठीक करने की कोशिश की जा रही है।
इस मामले पर अडानी इलेक्ट्रिक कंपनी के विजेंद्र भावसार से बात करने पर उन्होंने इस समस्या को जल्द सुलझाने का आश्वासन दिया है।



प्रशासन ध्यान दे