कोलकाता की तर्ज पर भयंदर में दुर्गा पूजा का भव्य आयोजन।

Date:

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय

कोलकाता के प्रसिद्ध दुर्गा पूजा की तर्ज पर भयंदर में बंगा संघा का सार्वजनिक दूर्गा पूजा 28 सेप्टेंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक आयोजन किया गया है। संस्था के अध्यक्ष मोन्टू जालुई, महासचिव किंकर अधिकारी व कोषाध्यक्ष संदीप दास ने संयुक्त रूप से जारी प्रेस विज्ञप्ति में जानकारी देते हुए बताया कि बंगा संघा ४3 वां वार्षिक श्री श्री दुर्गा पूजा समारोह दुर्गावाडी प्रांगण, काशी विश्वनाथ मंदिर मार्ग,आर.एन.पी.पार्क, भयंदर (पूर्व) में होगा ।

इस भव्य समारोह के लिए माँ दुर्गा की प्रतिमा को बनाने के लिए कलकत्ता के प्रसिध्द मूर्तिकार रविशंकर दास आए है और इस बार कोलकत्ता के भव्य मंदिर की अलौकिक झांकी बनाई जा रही है। इस विशाल मंदिर के मण्डप सहदेव की टीम बना रही है। 70 फुट ऊंचा मण्डप का भव्य मंदिर रहेगा और इसमें माँ दुर्गा का आकर्षक दरबार सजेगा। समारोह के अवसर पर प्रतिदिन माँ दुर्गा की भव्य आरती व महाप्रसाद का आयोजन किया गया है।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए दुर्गापूजा कमेटी का गठन किया है। बंगा संघा के उपाध्यक्ष रथीन दत्ता के अनुसार बहुसंख्या मे भक्तजन इस पूजा में दर्शन करने आते है और इसकी तैयारी में दुर्गापूजा कमिटी 2025 के अध्यक्ष श्याम सुंदर घोष, महासचिव देबासिश साहा व कोषाध्यक्ष नीलकांत दास एवं पूरी कमिटी इसके आयोजन में लगी हुई है। कोलकत्ता से विशेष बँड ( ढाकी ) का आयोजन किया गया है।

इस दुर्गा पूजा समारोह में कई प्रकार के भव्य सांस्कृतिक आयोजन होंगे । इस दुर्गा पूजा में मुफ्त आरोग्य शिविर रखा गया है। बंगा संघा के धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन का लाभ लेने के लिए सभी श्रध्दालु सादर आमंत्रित है ।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

आपातकाल के विरोध में भाजयुमो मुंबई की पदयात्रा और साइकिल रैली, युवाओं ने ली लोकतंत्र रक्षा की शपथ।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) मुंबई...

बारिश के दौरान पेड़ों के नीचे न रुकें, न खड़े करें वाहन; बीएमसी की मुंबईकरों से अपील।

मुंबई वार्ता संवाददाता मानसून के दौरान नागरिकों की सुरक्षा...