अंधेरी पूर्व के विधायक मुरजी पटेल ने पानी समस्या को दूर करने के लिए शुरू किया भागीरथी प्रयास.

Date:

मुंबई वार्ता/हरीशचंद्र पाठक

विधानसभा चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद से ही अंधेरी पूर्व विधानसभा के विधायक मुरजी पटेल ने युद्ध स्तर पर विकास कार्य शुरू कर दिया है। यही नहीं गत दिनों अंधेरी पूर्व के सैफी पार्क मरोल बोरी कॉलोनी में पानी की नई जलवाहिनी बिछाने का कार्य भी पटेल के भागीरथी प्रयास से शुरू हो गया है। टैंकर मुक्त अंधेरी पूर्व विधानसभा का संकल्प विधायक ने किया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार काफी समय से अंधेरी पूर्व विधानसभा के अंतर्गत आने वाले मरोल बोरी कॉलोनी सैफी पार्क की दर्जनों इमारतों में पानी की किल्लत है। स्थानीय विधायक मुरजी पटेल ने यहां के नागरिकों की समस्या को गंभीरता से लेकर गत दिनों पानी आपूर्ति के लिए नई जलवाहिनी बिछवाने का कार्य शुरू कराया है। विधायक के इस भागीरथी प्रयास की नागरिकों द्वारा प्रशंसा की जा रही है।

मरोल के निवासी और वरिष्ठ पत्रकार हरिलाल मंडोरा ने बताया कि विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद से ही मुरजी पटेल काका ने संपूर्ण विधानसभा में युद्ध स्तर पर विकास कार्य शुरू कराया है। यही नहीं काका एक ऐसे विधायक हैं जो कि सुबह भोर में अंधेरी पूर्व विधानसभा के अंतर्गत आने वाले उद्यान, जॉगिंग पार्कों में स्वयं पहुंचकर वहां मॉर्निंग वॉक करने वालों से वहां की समस्या का जायजा ले रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

समृद्धि एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: एथेनॉल टैंकर पलटने के बाद ट्रक-कार की टक्कर, 5 लोगों की मौत।

मुंबई वार्ता संवाददाता महाराष्ट्र के वर्धा जिले में सोमवार...