मुंबई वार्ता/हरीशचंद्र पाठक

भारत की प्रगति के लिए, विकसित महाराष्ट्र के लिए और मुंबई के उज्ज्वल भविष्य के लिए युवाओं के सकारात्मक दृष्टिकोण के लिए आधुनिक भारत के विकास में सहायता करने के उद्देश्य से रविवार को चांदीवली विधानसभा में भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा की ओर से सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और भाजपा मुंबई अध्यक्ष आशीष शेलार के मार्गदर्शन में भाजपा चांदीवली विधानसभा उत्तर भारतीय मोर्चा के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार यादव और एडवोकेट वीरेंद्र दुबे के नेतृत्व में आयोजित इस सदस्यता अभियान में बड़ी संख्या में लोगों ने उपस्थित होकर भाजपा की सदस्यता ली।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के मुंबई अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा मुंबई अध्यक्ष वसीम खान भाजपा चांदीवली विधानसभा अध्यक्ष पूर्व नगरसेवक प्रकाश मोरे, पूर्व नगरसेवक सीताराम तिवारी, मनोज दुबे, सुरजन सिंह वार्ड अध्यक्ष गायकवाड़, नितिन कांबले सहित कई अन्य लोग शामिल थे। भाजपा का सदस्यता अभियान रविवार प्रातः 9.00 बजे से सायं 5.00 चलाया गया। इस सदस्यता अभियान को उत्कृष्ट प्रतिसाद मिला। मेहमानों का स्वागत उत्तर भारतीय मोर्चा चांदीवली विधानसभा अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार यादव ने किया।


