मुंबई की संस्था का महाकुम्भ में अन्नदान अभियान ममता फाउंडेशन का त्रिवेणी संगम पर आयोजन.

Date:

वरिष्ठ संवाददाता/ मुंबई वार्ता

‘अन्नदान महादान’ के वैदिक संदेश को अंगीकार करते हुए ममता फाउंडेशन ट्रस्ट मुंबई के तत्वावधान में तीर्थराज प्रयागराज में आयोजित महाकुम्भ में अन्नदान अभियान चलाया जा रहा है। इसके प्रथम तीन दिन में 14 से 16 जनवरी तक प्रतिदिन लगभग 5000 तीर्थयात्रियों को महाप्रसाद वितरित किया गया।

अग्रबंधु सेवा समिति मुंबई अध्यक्ष अमरीश चन्द्र अग्रवाल द्वारा अपनी दिवंगत पत्नी ममता अग्रवाल की स्मृति में इस अभियान को चलाया जा रहा है। इसका संयोजन मुंबई निवासी जगदीश प्रसाद सिंह कर रहे हैं। अग्रबंधु सेवा समिति मुंबई के ट्रस्टी कान बिहारी अग्रवाल ने बताया कि 144 साल बाद तीर्थराज प्रयागराज में लगे महाकुम्भ में प्रतिदिन लाखों लोग गंगा, यमुना और अदृश्य त्रिवेणी के संगम में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। इन पवित्र आत्माओं के लिए महाप्रसाद उपलब्ध कराना मानवीय तो है ही साथ ही मन को शांति प्रदान करने वाला होता है। इसी भावना से इस अभियान का आयोजन किया गया है। इसी कड़ी में लोनावाला स्थित नारायणी धाम में माता रानी मंदिर में संपूर्ण पोशाक प्रदान किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई के BMC अस्पतालों में गुटखा-तंबाकू खाने वालों पर होगी कार्रवाई।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने अपने अस्पतालों,...