मुंबई वार्ता संवाददाता

वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं और क्षेत्रीय विकास से जुड़े मुद्दों पर होगा फोकसजनता की शिकायतों का त्वरित समाधान कराने का दावामुंबईअंधेरी विधानसभा क्षेत्र में आज शनिवार को जनता और जनप्रतिनिधि के बीच सीधा संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से ‘जनता दरबार’ का आयोजन किया जा रहा है।
इस मंच के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं और अंधेरी के समग्र विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी तथा नागरिकों की समस्याएं सीधे सुनी जाएंगी।इस जनता दरबार का नेतृत्व अंधेरी विधानसभा के विधायक एवं जनसेवक श्री मुरजी पटेल करेंगे।


आयोजन का उद्देश्य आम नागरिकों को बिना किसी मध्यस्थ और भय के अपनी शिकायतें एवं सुझाव सीधे सरकार तक पहुंचाने का अवसर प्रदान करना है, ताकि समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके।आयोजकों के अनुसार, यह पहल पारदर्शिता और जवाबदेही को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे नागरिकों की आवाज सीधे जनप्रतिनिधि तक पहुंचेगी।
जनता दरबार का आयोजन शनिवार, 31 जनवरी को सुबह 7:30 बजे, स्वर्गीय रमेश मोरे गार्डन, अंधेरी (पूर्व) में किया जाएगा। आयोजकों ने क्षेत्र के नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहकर अपनी समस्याएं रखने की अपील की है।


