अकोला में हनी ट्रैप के ज़रिए ठगी, ज्वैलर्स को फंसाकर १८ लाख रुपए ऐंठे।

Date:

मुंबई वार्ता/सतीश सोनी

अकोला ज़िले के मूर्तिजापुर तालुका में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक ५२ वर्षीय ज्वैलर्स को झूठे बलात्कार के मामले में फंसाने की धमकी देकर १८ लाख ७४ हज़ार रुपए लूट लिए गए। इस मामले में खुलासा हुआ है कि उन्हें ‘हनी ट्रैप’ के ज़रिए ठगा गया । पुलिस ने पैसे लेते हुए एक दंपति को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है।

अकोला शहर निवासी शिकायतकर्ता १६ जून को भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में पैसे जमा करने गया था। इस दौरान उसका परिचय मुर्तिजापुर तालुका के खराब धोरे गाँव की लता नितेश थोप नामक महिला से हुआ। इस परिचय के माध्यम से उसने शिकायतकर्ता का मोबाइल नंबर प्राप्त किया और उससे बार-बार संपर्क करना शुरू कर दिया।कुछ दिनों बाद, २ जुलाई को, लता ने शिकायतकर्ता को उसके घर बुलाया और बताया कि उसका पति घर पर नहीं है। शिकायतकर्ता दोपहर १२ बजे उसके घर पहुँचा। तभी अचानक उसका पति नितेश प्रभाकर थोप वहाँ पहुँच गया और दोनों की तस्वीरें लेने लगा। इसके बाद, दंपति ने शिकायतकर्ता को बलात्कार के झूठे मामले में फँसाने की धमकी दी।

शुरुआत में उन्होंने 3 लाख रुपये की मांग की, यह डर दिखाते हुए कि ये तस्वीरें समाज और रिश्तेदारों में फैल जाएँगी।डर के कारण शिकायतकर्ता ने उस समय ३ लाख रुपये दे दिए। हालाँकि, इसके बाद भी, समय-समय पर धमकी देकर, दंपति ने और पैसे ऐंठ लिए,। कुल १८ लाख ७४ हज़ार रुपये वसूल किए। उन्होंने फिर से ५ लाख रुपये की मांग की। इस बार, शिकायतकर्ता ने मुर्तिजापुर ग्रामीण पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

शिकायतकर्ता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, पुलिस ने तुरंत जाल बिछाया और आरोपी को मुर्तिजापुर-अकोला रोड स्थित टोल बूथ पर पैसे लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। इस मामले में लता नितेश थोप और नितेश प्रभाकर थोप के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई में ब्रांडेड लोगो वाली ड्रग्स का जाल, युवाओं को फंसाने की साजिश का खुलासा।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई में नशे के कारोबार को...

बेस्ट ने सीएनजी बसों पर बढ़ाया जोर, 500 नई मिडी और 11 ओपन डबल डेकर बसें खरीदेगा।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई में सार्वजनिक परिवहन को बेहतर...

महाराष्ट्र में शिक्षकों पर तीनहरी जिम्मेदारी का दबाव, ड्यूटी न करने पर FIR की चेतावनी।

मुंबई वार्ता संवाददाता महाराष्ट्र में हजारों शिक्षक इस समय...