अखिलेश यादव देश और संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष कर रहे हैं: अबू आसिम आजमी।

Date:

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

नफरत और सांप्रदायिकता खत्म करने के लिए INDIA गठबंधन को मजबूत करना जरूरी; उत्तर प्रदेश में गठबंधन की सरकार बनाने पर दिया जोर
मुंबई: समाजवादी पार्टी के मुंबई अध्यक्ष एवं विधायक अबू आसिम आजमी ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की सराहना करते हुए उन्हें देश और संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष करने पर बधाई दी है।

उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव देश को बचाने के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं और देश के 140 करोड़ लोगों को उनके इस संघर्ष को समझना तथा महसूस करना चाहिए।


अबू आसिम आजमी ने कहा कि देश से सांप्रदायिकता और नफरत को समाप्त करने के लिए विपक्षी दलों के INDIA गठबंधन का मजबूत होना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए सभी सहयोगी दलों को एकजुट होकर काम करना होगा।


उन्होंने INDIA गठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर भी अपनी राय रखी। आजमी ने कहा कि सीटों का बंटवारा किसी राजनीतिक दबाव या मनमानी के आधार पर नहीं, बल्कि जमीनी ताकत और चुनावी प्रदर्शन को ध्यान में रखकर होना चाहिए। जिस विधानसभा या लोकसभा सीट पर जिस पार्टी का संगठन और कार्यकर्ता अधिक मजबूत है तथा जिस दल को वहां अधिक वोट मिले हैं, उसी के आधार पर सीट आवंटित की जानी चाहिए।


उत्तर प्रदेश के राजनीतिक महत्व का उल्लेख करते हुए आजमी ने कहा कि दिल्ली की सत्ता का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर गुजरता है। इसलिए आगामी समय में उत्तर प्रदेश में INDIA गठबंधन को मजबूत करने और वहां गठबंधन की सरकार बनाने के लिए मिलकर प्रयास करना जरूरी है।


उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में गठबंधन की मजबूती से नफरत और सांप्रदायिकता की राजनीति करने वालों को रोकने में मदद मिलेगी। आजमी ने विपक्षी दलों से एकजुटता बनाए रखने और संविधान तथा लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए मिलकर संघर्ष करने का आह्वान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

सरकारी छात्रावासों की बदहाल सुविधाओं पर अभाविप सख्त, प्रशासन को 11 दिनों का अल्टीमेटम।

■ पेयजल, लिफ्ट, साफ-सफाई, भोजन और वाई-फाई जैसी समस्याओं...