रवीन्द्र मिश्रा/ मुंबई वार्ता

नायगांव पश्चिम के पाणजू गांव में सामाजिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक क्षेत्र में काम करने वाली सामाजिक संस्था अचानक क्रीड़ा मंडल का 13 वां रक्तदान शिविर संपन्न हुआ ।


मंडल अध्यक्ष हेमंत पाटिल के अनुसार अचानक क्रीड़ा मंडल पाणजू गांव में पिछले 20 वर्षों से सामाजिक, शैक्षणिक तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करता आ रहा है । संस्था का यह 13 वां रक्तदान शिविर है । कार्यक्रम का शुभारंभ डाक्टर विपुल भोईर के हाथों किया गया ।
नायर अस्पताल के सहयोग से संपन्न हुए इस रक्तदान शिविर में 3 महिलाओं सहित कुल 56 लोगों ने रक्तदान कर मानवता का परिचय दिया । इस अवसर पर शिव छत्रपति शिवाजी महाराज समाज सेवा मंडल के अध्यक्ष किरण म्हात्रे, पूर्व अध्यक्ष विद्याधर म्हात्रे, संचालक मेघनाद पाटिल, डाक्टर संजना, डाक्टर शिरीष,उप सरपंच दिलीप भोईर, वसयी प्रगति के संचालक देवेन्द्र भोईर, एडवोकेट मच्छिंद्र भोईर, वरीष्ठ सभासद यशवंत भोईर, गंगा धर भगत, किसन म्हात्रे अतिथि के रूप में उपस्थित थे ।
किर्ति इंटरप्राइजेज के गणेश पाटकर की ओर से सभी रक्तदाताओं को सम्मान चिन्ह देकर उन्हें सम्मानित किया गया । अरुणा भरत पाटिल की ओर से अल्पाहार की व्यवस्था की गई । कार्यक्रम को सफल बनाने में मंडल के पदाधिकारी किरण भोईर, जगेश, नितिन, प्रवीण भगत, धनेश, भूषण, भारत,विकी, सेहवाग सहित मंडल के सभी कार्यकर्ताओ ने अहम् भूमिका निभाई । मिलिंद गावड़े ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया ।


