अधूरे मुंबई-गोवा हाईवे पर शुरू हुआ खारपाडा टोल, आंदोलन के बाद रायगढ़ के स्थानीय वाहनों को मिली टोल माफी।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता


मुंबई-गोवा राष्ट्रीय महामार्ग का काम कई वर्षों से अधूरा पड़ा होने के बावजूद राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने पेण तालुका के खारपाडा में 15 मई से टोल वसूली शुरू कर दी। इसके विरोध में शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) की ओर से रायगढ़ जिला संपर्क प्रमुख प्रसाद भोईर, जिलाप्रमुख सुरेंद्र म्हात्रे और पेण तालुका प्रमुख समीर म्हात्रे के नेतृत्व में जोरदार आंदोलन किया गया।


करीब तीन से चार घंटे तक चले आंदोलन के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों, टोल कंपनी प्रबंधन और पनवेल पुलिस की मध्यस्थता में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। इसके तहत रायगढ़ जिले के एमएच-06 पंजीकरण वाले स्थानीय वाहनों को टोल से मुक्त करने पर सहमति बनी। साथ ही टोल नाके पर स्थानीय युवाओं को रोजगार देने का आश्वासन भी दिया गया, जिसके बाद आंदोलन स्थगित कर दिया गया।


आंदोलनकारियों का कहना था कि मुंबई-गोवा महामार्ग पर अब भी कई स्थानों पर सर्विस रोड, फ्लायओवर, अंडरपास, ड्रेनेज व्यवस्था और अन्य बुनियादी सुविधाएं अधूरी हैं। ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाले आंतरिक मार्गों की स्थिति खराब है तथा सड़क किनारे धूल का साम्राज्य बना हुआ है। इसके अलावा हिंदी भाषा के फलक और अधूरे निर्माण कार्यों के कारण लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिनमें कई नागरिकों की जान जा चुकी है।


शिवसेना ठाकरे गुट ने आरोप लगाया कि जनता की समस्याएं दूर करने के बजाय प्रशासन ने सबसे पहले टोल वसूली शुरू करने पर जोर दिया, जो स्थानीय लोगों के साथ अन्याय है। इसी के विरोध में खारपाडा टोल नाके पर आंदोलन किया गया।
बैठक में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारी रविंद्र इंगोले, टोल कंपनी के जनरल मैनेजर निलेश व्यास, मैनेजर राजेश कुलकर्णी, पनवेल के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक गजानन घाडगे, पुलिस निरीक्षक आनंद कांबळे और उपनिरीक्षक जितेंद्र म्हात्रे मौजूद रहे।
बैठक में यह भी तय किया गया कि एमएच-06 नंबर वाले वाहन मालिकों को 15 दिनों के भीतर अपने वाहन का आरसी बुक और आधार कार्ड जमा कर पंजीकरण कराना होगा। इसके बाद उन्हें टोल माफी का लाभ मिलेगा।
यह छूट विशेष रूप से स्थानीय कार, जीप, किसानों की सब्जी ढोने वाली गाड़ियों तथा गणपति मूर्ति कारखानदारों की वाहनों को दी जाएगी।
इस मौके पर तालुकाध्यक्ष समीर म्हात्रे, सामाजिक कार्यकर्ता संतोष ठाकूर, शहर प्रमुख सुहास पाटील, राजू म्हात्रे, चेतन मोकल, योगेश पाटील, विजय पाटील, निलेश म्हात्रे, हिराजी चौगुले, मुन्ना आखवारे सहित बड़ी संख्या में शिवसैनिक उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

कांग्रेस नगरसेविका आशा कोपरकर और परिवार पर अपहरण, मारपीट व धमकी का केस दर्ज।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई के राजनीतिक गलियारों से एक...

मुंबई एयरपोर्ट पर डीआरआई की बड़ी कार्रवाई, 13.29 करोड़ रुपये की कोकीन जब्त; दो गिरफ्तार।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) मुंबई...

मुंबई क्राइम रिपोर्टर्स एसोसिएशन चुनाव: विशाल सिंह अध्यक्ष निर्वाचित, नई कार्यकारिणी घोषित।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई क्राइम रिपोर्टर्स एसोसिएशन की द्विवार्षिक...