अध्यात्म,संस्कृति और श्रद्धा से सराबोर लोढ़ा प्राइमो प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ।

Date:

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय

आध्यात्मिकता, संस्कृति और श्रद्धा से ओतप्रोत लोढ़ा प्राइमो प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ गुरु भगवंतों के मंगलमय प्रवेश के साथ अत्यंत भव्यता से संपन्न हुआ।

इस पावन अवसर पर डॉ. मंजू मंगलप्रभात लोढ़ा एवं महाराष्ट्र के मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा की उपस्थिति और सहभागिता ने आयोजन में एक विशेष आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार किया।

सुबह 8 बजे से प्रारंभ हुए दिव्य अनुष्ठानों में दोनों ने विधिपूर्वक कुंभ स्थापना, दीपक स्थापना, ज्वारा रोपण एवं क्षेत्रपाल पूजन जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक कृत्यों को सम्पन्न किया।

डॉ. मंजु लोढ़ा की समर्पित आस्था एवं मंगल प्रभात लोढ़ा के संस्कारों से युक्त नेतृत्व ने न केवल आयोजन को गरिमा प्रदान की, बल्कि समस्त लोढ़ा प्राइमो परिवार के श्रद्धालुजनों को भी इस पावन अवसर से गहरे रूप में जोड़ दिया।

यह आयोजन न केवल धार्मिक अनुष्ठानों का उत्सव था, बल्कि यह एक जीवंत उदाहरण बना कि कैसे परंपरा, विश्वास और नेतृत्व मिलकर सामूहिक आध्यात्मिक ऊर्जा का सृजन कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

‘पीवीएस कप 2026’ जीतकर नगरसेवक बने चैंपियन।

■ 'पत्रकार विकास संघ' का क्रिकेट टूर्नामेंट बना...