मुंबई वार्ता संवाददाता

सामाजिक संस्था अमुव फाउंडेशन (मुलुंड,मुंबई) द्वारा जिला परिषद विद्यालय चोंडे खुर्द, डोलखांब,तालुका शहापुर,ठाणे के विद्यालय में स्कूल खुलने के उपलक्ष्य में आयोजित शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


इस अवसर पर फाउंडेशन के अध्यक्ष ओमप्रकाश मुरारका,ट्रस्टी अनिल कनोई,श्रीमती चंद्र कला मुरारका,श्रीमती मधु कनोईद्वारा कक्षा 1 से 4थी तक के सभी विद्यार्थियों को आकर्षक स्कूल बैग,छाता,पाठ्यपुस्तक,नोटबुक,पेन,शालेय सामग्री का वितरण किया गया। विद्यालय को ब्ल्युटूथ स्पीकर तथा माईक प्रदान किया गया।विद्यार्थियों को नाश्ता एवम भोजन का प्रबंध किया गया।
फाउंडेशन हर तीसरे माह आदिवासी विद्यार्थियों/लोगों के लिये कार्यक्रम का आयोजन करता है।विद्यालय के प्रधानाध्यापक नेअमुव फाउंडेशन के सभी ट्रस्टियोंका आभार प्रकट किया।


