मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय

मुंबई पुलिस के दक्षिण परिमंडल-2 अंतर्गत पायधुनी पुलिस थाने की अपराध प्रकटीकरण टीम ने अवैध मादक पदार्थों की बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 1 किलो 424 ग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 3.60 लाख रुपये बताई गई है।


पुलिस के अनुसार, 3 अगस्त 2026 को गश्त के दौरान दो अलग-अलग स्थानों—दिल्ली स्टैंड, मस्जिद बंदर तथा वलाईट क्रॉस रोड, रेलवे पटरी के पास, मस्जिद बंदर पूर्व—पर छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान गांजा बेचने के आरोप में दो महिलाओं और एक पुरुष को हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया गया।
■ गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई है—
नरेश जीवराज कंटरिया (35 वर्ष)
बेबी बॉक्स शेख (57 वर्ष)
हुस्नेन शेख (25 वर्ष)
पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों के नेटवर्क और मादक पदार्थों की सप्लाई चेन की भी जांच की जा रही है।
मुंबई पुलिस आयुक्त देवेन भारती, सह पुलिस आयुक्त मनोज कुमार शर्मा, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त शैलेश बालकवडे, पुलिस उपायुक्त रागसुधा आर. के मार्गदर्शन में पायधुनी पुलिस थान के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक लक्ष्मीकांत सालुंख की टीम ने उक्त कार्रवाई को सफलतापूर्वक अंजाम दिया है।


