श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

आई आर एस अधिकारी समीर वानखेडे ने बताया कि जब से उन्होंने रेड चिलीज द्वारा बनी वेब सीरिज को लेकर अदालत गए हैं उनके परिवार को जान से मारने की धमकियां दी जा रही है।
समीर वानखेडे ने बताया कि वेब सिरीज के माध्यम से सरकारी अधिकारियों और ‘सत्यमेव जयते’ का मज़ाक उड़ाया गया है। न्याय के लिए अदालत की शरण ली है। मुझे पूरा विश्वास है कि न्याय मिलेगा।


वानखेडे ने यह भी कहा कि जब से शाहरुख खान के खिलाफ मैंने अदालत का रुख लिया है , मुझे और मेरे परिवार को फैन क्लब के द्वारा यूएई, बांग्लादेश, पाकिस्तान से गालियां दी जा रही है और जान से मारने की धमकी दी जा रही है। हमने उन सभी मैसेज को अदालत के समक्ष पेश करने का मन बनाया है। मुझे पूरा विश्वास है कि अदालत अवश्य संज्ञान लेगी।”





कार्रवाई होनी चाहिए