मुंबई वार्ता/राजन बलसाने

आगामी उल्हासनगर महापालिका चुनाव को लेकर स्थानीय राजनीति में नया मोड़ आ गया है। टीम ओमी कलानी (टीओके) ने शिवसेना शिंदे गुट को खुले तौर पर समर्थन देने का ऐलान किया है। शुक्रवार को दोनों गुटों ने दोस्ती का गठबंधन घोषित किया था।


इसी क्रम में शनिवार को शिवसेना के संसदीय गट नेता और कल्याण लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे उल्हासनगर पहुंचे। इस दौरान टीम ओमी कलानी के सर्वेसर्वा ओमी कलानी और उनके साथियों ने सांसद शिंदे का स्वागत किया और पेड़ा खिलाकर इस गठबंधन की खुशी साझा की।मौके पर ओमी कलानी ने कहा कि आगामी महापालिका चुनाव में उनकी टीम शिवसेना शिंदे गुट के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चुनाव लड़ेगी।


उन्होंने स्पष्ट किया कि यह समर्थन पूरी तरह शिवसेना के लिए है और दोनों दल मिलकर शहर की राजनीति में नई मजबूती के साथ उतरेंगे। इस घोषणा के बाद उल्हासनगर की राजनीति में हलचल तेज हो गई है और विपक्षी दलों के सामने नई चुनौतियां खड़ी हो गई हैं।


