मुंबई वार्ता/राजन बलसाने

विठ्ठलवाड़ी पुलिस थाना क्षेत्र के आशेले गांव में 10 जून को दहशत फैलाने वाले सुमित कदम उर्फ लाला को पुलिस ने अंबरनाथ से गिरफ्तार कर लिया। कदम ने अपने साथियों के साथ कई गाड़ियों और दुकानों की तोड़फोड़ की थी तथा तलवार से महिला सहित कई नागरिकों पर हमला कर उन्हें घायल किया था। इस घटना से क्षेत्र में भय का माहौल बन गया था।


इस गंभीर मुद्दे को विधायक सुलभा गायकवाड़ ने विधानसभा अधिवेशन में भी उठाया था। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अशोक कोली के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक चंद्रहार गोडसे, पुलिस उपनिरीक्षक बी.आर. दराडे और उनकी टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार किया।गिरफ्तारी के बाद रविवार को पुलिस ने आरोपी की बारात निकालकर नागरिकों को यह संदेश दिया कि अपराधियों की दहशत को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


इस अनोखी कार्रवाई की पूरे क्षेत्र में चर्चा हो रही है। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अशोक कोली ने चेतावनी दी है कि भविष्य में यदि कोई भी व्यक्ति नागरिकों को धमकाने या तोड़फोड़ करने का प्रयास करेगा, तो उसके खिलाफ भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।


