■ पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी सहित कई न्यायाधीश रहे उपस्थित.
मुंबई वार्ता संवाददाता

परम पुज्य योगनिष्ठ आचार्य श्रीमद् बुद्धिसागर सुरेश्वर महाराज की 100 वीं पुण्यतिथी के उपलक्ष्य में कांदिवली पश्चिम स्थित ठाकुर इंटरनेशनल स्कूल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


इस विशिष्ट कार्यक्रम में उत्तर मुंबई के पूर्व सांसद श्री गोपाल शेट्टी सहित सुप्रीम कोर्ट के माननीय न्यायाधीश श्री संदीप मेहता, मुंबई उच्च न्यायालय के माननीय न्यायाधीश श्री जितेंद्र जैन एवं कर्नाटक उच्च न्यायालय के माननीय न्यायाधीश श्री अरुण जी ने उपस्थिती दर्ज कराते हुए आयोजन को सफल बनाया।
आयोजन में गोपाल शेट्टी के साथ धवल वोरा व अशोक शाह सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


