श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

आतंकवाद विरोधी दल और राष्ट्रीय जांच एजेंसी के नाम पर डिजिटल धोखाधड़ी करने वाले 6 आरोपियों को आर.ए.के. मार्ग पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस बात की जानकारी पुलिस उपायुक्त (जोन-4) रागसुधा आर. ने आज एक पत्रकार सम्मेलन के दौरान दी है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता को 25 सितंबर दोपहर में कुछ लोगों ने स्वयं को दिल्ली आतंकवाद विरोधी दल, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के अधिकारी बताकर धमकाया। शिकायतकर्ता को डराया गया कि उसका नाम PMLA मामले में दर्ज किया गया है।


शिकायतकर्ता को डराकर उससे रू.70 लाख की लिया गया।जब शिकायतकर्ता को मालूम हुआ कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है तो उसने RAK मार्ग पुलिस में शिकायत दर्ज करायी। पुलिस ने तुरंत मामले की जांच शुरू की।


आरोपी लगातार अपनी जगह बदल रहे थे। बड़ी जद्दोजहद के बाद कुछ आरोपियों को राजस्थान और गुजरात से गिरफ्तार किया गया.
गिरफ्तार आरोपियों सुरेश कुमार पटेल, मुस रान कुभार, चिराग चौधरी, अंकित शाह, वासुदेव बारोट, युवराज उर्फ मारको सीकरवार को गिरफ्तार कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त विक्रम देशमाने, पुलिस उपायुक्त रागसुधा आर , सहायक पुलिस आयुक्त सचिन कदम के निर्देशानुसार उक्त कार्रवाई RAK मार्ग पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विनोद तावडे की टीम ने की है।


