आरजू संस्था मुंबई के विभिन्न क्षेत्रों में करेगी हेल्थ कैंपों का आयोजन।

Date:

■ मुंबई के विभिन्न सामाजिक संगठनों से भी इस कार्यक्रम से जुड़ने की अपील : रामदास आठवले

मुंबई वार्ता संवाददाता

आरजू स्वाभिमान नागरिक समिति ने मुंबई की तमाम सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर मुंबई में जगह जगह पर हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन करेगी। इन शिविरों में बीमारों के इलाज और मार्गदर्शन के साथ सरकार की तमाम कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी तथा लोगों को उन योजनाओं से जोड़ने का काम किया जाएगा।

संस्था के ट्रस्टी और मुंबई के पूर्व उप महापौर बाबूभाई भवानजी, आरजू के अध्यक्ष राजेंद्र मेहता, डॉ शंकर सावंत और डॉ दीपक मोहिते ने 40 डॉक्टरों की टीम की साथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों में हेल्थ कैंप आयोजित करने का अभियान शुरू किया है ।

इस जनहित कार्य का शुभआरंभ केंद्रीय मंत्रीश्री रामदास आठवले, पूर्व संlसद श्री राहुल शेवाळे , नेताजी सुभाष चंद्र बोज के नाती चंद्रकुमार बोस ने किया। इस आवसर पर तीनों ने संस्था के जनहित कार्ययो की कॉफी सहराना की और लोगो को फायदा लेने की अपिल की ।

भवानजी ने कहा कि, “इन शिविरों में बीमारों के इलाज के साथ साथ सरकार की आयुष्मान योजना और महात्मा फुले आरोग्य योजना की जानकारी दी जाती है और नागरिकों को इन योजनाओं से जोड़ने का काम किया जाता हैऔर लॅमिलेसन आईकार्ड बनाके मिलेगा ,ताकि जरूरत पड़ने पर जरूरतमंदों का मुफ्त इलाज हो सके।”।इसके साथ साथ लोगों को सरकार की अन्य कल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी जाती है और उन्हें इन योजनाओं का लाभ दिलाने का काम किया जाता है।

झोपडे मे रहने वाले लोगो के उनके झोपडी के पुरावे का डॉक्युमेंट फाइल रेडी तयार करके देगे, जिससे उन्हे सरकारी धर योजना मे पुरा लाभ मिलने मे मदद मिलेगी। यह जानकारी देते हुए बाबू भाई भवानजी ने मुंबई, ठाणे, पालघर और रायगढ़ में काम करने वाले सभी सामाजिक संगठनों से अनुरोध किया है कि जो संगठन उनकी मदद से अपने अपने क्षेत्र में हेल्थ कैंप आयोजित करना चाहते हैं वे उनसे मोबाईल नंबर 9819851828 पर सम्पर्क कर सकते हैं। वे लोग सभी सेवाभावी संगठनों से मिलकर उक्त कार्यक्रम आयोजित करने में पूरी मदद करेंगे।बता दें कि आरजू स्वाभिमान नागरिक समिति “NGO” का मुख्य उद्देश्य मुंबई में गरीब और निम्न आय वर्ग के परिवारों को सस्ते दामों में घर उपलब्ध कराना है। यह संस्था प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सब्सिडी दिलाने, झुग्गी-मुक्त मुंबई बनाने और जरूरतमंदों को कानूनी व तकनीकी सहायता प्रदान करके घर के सपने को साकार करने के लिए काम करती है । आरजू स्वाभिमान नागरिक समिति ने जरूरतमंद सैकड़ों परिवारों को घर देने का काम किया है।

संस्था मुंबई के उपनगरों में जरूरतमंदों को कम कीमत पर आवास भी प्रदान करती है तथा उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सब्सिडी का लाभ दिलाने का भी काम करती है।

संस्था का उद्देश्य बस्तियों के पुनर्वास और विकास के माध्यम से मुंबई को झुग्गी-मुक्त बनाना है । इसके साथ ही साथ जरूरतमंद परिवारों को घर खरीदने के लिए कम ब्याज दर पर ऋण दिलाने में भी मदद करती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

सीए परीक्षा में अनुष्का उमेश शुक्ला को मिली शानदार सफलता।

मुंबई वार्ता संवाददाता महर्षि दयानंद कॉलेज,परेल मुंबई के उप-प्राचार्य,हिंदी...

दल बदलने वाले जनप्रतिनिधियों का पद रद्द होना चाहिए : अबू आसिम आजमी।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय महाराष्ट्र में शिवसेना के कथित...

आदिवासी महिलाओं को अनाज वितरण ।

रवीन्द्र मिश्रा । मुंबई वार्ता ...