रवीन्द्र मिश्रा । मुंबई

दीपावली के अवसर पर आरे कालोनी के आदिवासी बहुल क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को अंधेरी की सामाजिक एवं शैक्षणिक संस्था अभिषेक की ओर से दीपावली भेंट दी गई ।


संस्था की संस्थापिका सुनीता नागरे ने बताया कि दीपावली का त्योहार प्रकाश तथा खुशियों का उत्सव है । इस अवसर पर जरुरत मंदों की मदद करने से उत्सव का आनंद और बढ़ जाता है । इसलिए आदिवासी गांव में जाकर उनसे मिल कर हम उन्हें दीपावली में बनने वाले मिष्ठान में उपयोगी वस्तुओं का वितरण करते हैं ।19अक्टूबर को खड़क पाड़ा, नवापाड़ा, सहित कई आदिवासी बस्ती में रहने वाले लोगों को रवा,मैदा,शक्कर, गुड़,चावल, खाद्य तेल आदि का वितरण किया गया ।


इस अवसर पर मधु कुमार राठी, श्रीमती मीना राठी, डाक्टर राधेश्याम गुप्ता,नूतन शिखरे, वल्लभ भाई जवेरी, विनोद जी अग्रवाल, डिजाइन लाईफ सोशल वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष वेचारे पटेल, तथा राजकुमार अग्रवाल ( नंदन ट्रस्ट) स्वयं सेवक प्रसाद मराठे, तनुजा नागरे, वनिता मराठे,नाजिया अंसारी, तथा अभिषेक नागरे उपस्थित थे ।


