रवीन्द्र मिश्रा । मुंबई वार्ता

महालक्ष्मी के त्र्यंबकेश्वर मंदिर स्थित द्वारकाधीश मंदिर में 26 अक्टूबर रविवार शाम को 56 भोग दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है ।


तुलसीदास गोपालजी चैरिटेबल ट्रस्ट एवं धाकलेश्वर मंदिर ट्रस्ट के प्रबंधक श्री दत्ता कोठवले से उपलब्ध जानकारी के अनुसार मंदिर में प्रति वर्ष की तरह ही इस वर्ष भी 56 भोग दर्शन का आयोजन किया गया है । द्वारकाधीश के अन्नकूट महोत्सव 56 प्रकार के मिष्ठान से भगवान का भोग लगाया जाता है ।


मंदिर के पुजारी पंडित गजेन्द्र महाराज अन्नकूट का महत्व बताते हुए कहते हैं कि इसके दर्शन से शारीरिक, मानसिक परेशानी दूर होती है।शादी विवाह में रुकावट दूर तथा परिवार में सुख समृद्धि आती है ।इस लिए वैष्णव संप्रदाय में 56 भोग अन्नकूट दर्शन का बहुत महत्व है । भक्त रविवार शाम 4 बजे से लेकर रात साढ़े 8 बजे तक अन्नकूट महोत्सव में शामिल होकर पुण्य के सहभागी बन सकते हैं ।


