ईमानदार लाश” में सूफिया तनवीर का डबल किरदार: व्यंग्य, संवेदना और शानदार अभिनय का संगम।

Date:

मुंबई वार्ता/राजेश विक्रांत

अनुपम कला केंद्र द्वारा प्रस्तुत व्यंग्यात्मक नाटक “ईमानदार लाश” का मंचन चौबारा सभागार, आराम नगर में अत्यंत सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। देवेंद्र कुमार मिश्र द्वारा लिखित इस नाटक ने न सिर्फ दर्शकों को हँसाया, बल्कि उन्हें सोचने पर भी मजबूर कर दिया। शो हाउसफुल रहा और दर्शकों की प्रतिक्रियाएं अत्यंत उत्साहवर्धक रहीं।

नाटक की कहानी रमाशंकर पांडेय की मृत्यु से शुरू होती है — एक ऐसा किरदार जो अपने जीवन में ईमानदारी और निष्ठा का प्रतीक था। उनकी अचानक मृत्यु और उससे उपजी दुर्गंध आसपास के पड़ोसियों को चौंकाती है। इसके बाद उनके तथाकथित रिश्तेदारों का आगमन होता है- न शोक के लिए, बल्कि संपत्ति के बंटवारे की लालसा में।यह व्यंग्य नाटक गहरी संवेदना के साथ समाज के उस यथार्थ को दर्शाता है, जहाँ मृत्यु भी अवसर बन जाती है, और मानवीय लालच एक त्रासदी को तमाशा बना देता है।

नाटक में अभिनय की दृष्टि से सूफिया तनवीर का डबल किरदार (मिसेज पांडेय और एडवोकेट) विशेष उल्लेखनीय रहा। दोनों भूमिकाओं में उन्होंने अद्भुत संतुलन और प्रभावशाली संवाद अदायगी से दर्शकों को खूब प्रभावित किया।इस नाटक का निर्देशन विवेक गौड़ ने किया, जिन्होंने झबरू के हास्यपूर्ण और जीवंत किरदार को भी बखूबी निभाया। वहीं, राजश्री तमोली ने सरदारनी की भूमिका में गहरी छाप छोड़ी।

रवि ठाकुर, अभिषेक, सूरज, राहुल, मनप्रीत कौर और केविन जोर्डन ने भी अपने अभिनय से मंच को जीवंत बनाए रखा।विशेष बात यह रही कि रोशन शाह, जिन्होंने मृतक रमाशंकर पांडेय की भूमिका निभाई, मंच पर कभी जीवित रूप में नजर नहीं आए। बावजूद इसके, पूरे नाटक की कहानी उन्हीं के इर्द-गिर्द घूमती रही। उनकी वसीयत को नाटक के अंत में एडवोकेट (सूफिया तनवीर) द्वारा पढ़कर सुनाना, नाटक का चरम बिंदु था- जिसने पूरे हॉल को ठहाकों और तालियों से गूंजा दिया।

“ईमानदार लाश” एक ऐसा नाटक है, जो हास्य की चादर ओढ़े, सामाजिक विडंबनाओं पर तीखा व्यंग्य करता है। अनुपम कला केंद्र की यह प्रस्तुति दर्शकों को न केवल मनोरंजन का भरपूर अनुभव देती है, बल्कि उन्हें भीतर तक झकझोर भी देती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई में आवारा कुत्तों पर नियंत्रण के लिए बड़ा अभियान: 3 साल में 1.34 लाख नसबंदी का लक्ष्य।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई महानगरपालिका ने शहर में आवारा...

नेस्को कॉन्सर्ट ड्रग्स केस: मीरा रोड की महिला गिरफ्तार, कुल आरोपियों की संख्या 11 पहुंची।

मुंबई वार्ता संवाददाता नेस्को कॉन्सर्ट ड्रग्स मामले में एक...

महाराष्ट्र स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक घोटाला: मनी लॉन्ड्रिंग केस में सभी आरोपी बरी, ईडी को झटका।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता महाराष्ट्र स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक (MSCB) घोटाले...