मुंबई वार्ता संवाददाता

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (मुलुंड टी वार्ड) द्वारा मुलुंड में बनाए गए साइकिल ट्रैक में बुनियादी सुविधाओ का अभाव को लेकर ईशान्य मुंबई कांग्रेस उपाध्यक्ष राकेश राघवन के द्वारा साइकिल रैली का आयोजन किया गया l
इस रैली में मुंबई कांग्रेस के कार्याध्यक्ष चरण सिंह सप्रा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ बाबूलाल सिंह, डॉ. आर. आर. सिंह, सचिव किशोर मुंडेकल, अयूब सय्यद, जिला कार्याध्यक्ष उत्तम गीते, महिला जिलाध्यक्ष लाजवन्ति शेट्टी, ब्लॉक अध्यक्ष विट्ठल सातपुते, अरविंद यादव, राजन उटवाल, सुनील जैन, मैथ्यु चेरियन, महिला कांग्रेस नेता पूजा सातपुते, निर्मला सोनावणे, आकाश पांडे (कार्याध्यक्ष मुलुंड युवा कांग्रेस ), तुषार डिंगा (ब्लॉक अध्यक्ष 108,एन एस यु आई ) सहित कई गणमान्य लोग एवं युवा उपस्थित थे l
कांग्रेस नेताओं के अनुसार यहाँ पर ट्रैक पर पर्याप्त लाइट की व्यवस्था,महिलाओं की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे की व्यस्था, शौचालय की व्यवस्था, पीने के पानी की व्यवस्था, साफ सफाई की एवं उचित औषधि की व्यस्था नहीं है l इन सुविधाओं की पूर्ति हेतु 3 कि. मी. के ट्रैक पर 2स्थानों पर फर्स्ट ऐड बॉक्स राकेश राघवन द्वारा प्रदान किया गया l
रैली की शुरुआत वीणा नगर ब्रिज से होकर समापन मैराथन कॉसमॉस, मुलुंड प. पर हुई lअन्य सुविधाओं हेतु मनपा टी वार्ड को चरण सिंह सप्रा(कार्याध्यक्ष मुंबई कांग्रेस ) के नेतृत्व में निवेदन दिया जायेगा l जिससे कि इस ट्रैक का उपयोग कर रहे वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं, बच्चों को उचित आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें l


