मुंबई वार्ता संवाददाता

पश्चिम बंगाल के पहले चरण का चुनाव संपन्न हुआ है 90% से अधिक का मतदान रिकॉर्ड मतदान से पश्चिम बंगाल में परिवर्तन की आंधी होने का अनुमान और भरोसा भाजपा मान रही है।29 अप्रैल को दूसरे चरण के चुनाव अभी बाकी हैं।उत्तर मुंबई की मीडिया प्रभारी नीला बेन कनुभाई राठोड़ सोनी को भाजपा मुंबई से पश्चिम बंगाल चुनाव में महिला मोर्चा की जिम्मेदारी हेतु भेजा गया है।


पश्चिम बंगाल की प्रदेश अध्यक्ष फाल्गुनी पात्र जी ने नीला सोनी को हुगली जिले के महिला मोर्चा संभालने और दमदार काम के लिए रवाना किया था।नीला सोनी ने प्रेस से बात करते हुए बताया कि हुगली में कुल 7 विधानसभा है। उसमें आजतक कोई भी भाजपा का विधायक नहीं है ।इस दफा भाजपा ने 7 में से 2 महिला प्रत्याशी भी दी है।हुगली में महिला मोर्चा द्वारा 8 रैलियां, और 6 महिला सम्मेलन अब तक आयोजित हुए हैं।देश के गृह मंत्री अमित शाह जी की जाहिर सभा को हुगली में भारी जनमेदनी ने सफल बनाया।स्टार प्रचारक में देश के केंद्रीय नेता ने हुगली में दौरे किए हैं जिसके कारण वातावरण काफी उत्साह से भरा हुआ है।


केंद्रीय नेता श्रीमती स्मृति ईरानी, श्री अनुराग ठाकुर, सुप्रसिद्ध गायिका और छोटी उम्र की विधायिका मैथिली ठाकुर के द्वारा प्रचारसभाएं काफी भीड़ और जनता के भरोसे को मजबूत कर रही है।नीला सोनी ने हिंदी समेत बंगाली भाषा में भी प्रत्येक सभाओं को संबोधित किया है।जिससे स्थानिक लोगों में और कार्यकर्ता में अत्यंत प्रसन्नता का माहौल बन रहा है।
हुगली लोकसभा क्षेत्र के उम्मीदवार दीपांजन गुहा (चंदन नगर), सुबीर नाग (चिन्सुराह), डॉ.अरुण कुमार दास (सिंगुर), स्वराज घोष (सप्तग्राम), तुषार मजूमदार (पांडुआ), श्रीमती वर्णाली (धनियाखाली), श्रीमती सुमोना सरकार (बालाघार) इस प्रकार 7 विधानसभा से उम्मीदवार खड़े हैं।महिला प्रवासी के नाते नीला बेन कनुभाई राठोड़ सोनी है तो साथ ही पार्टी के उत्तर प्रदेश से जिला प्रवासी के नाते पूर्व सांसद (कन्नौज) सुब्रत पाठक जी ने जोरदार दौरे किए हैं ।
ममता बनर्जी की सरकार के भ्रष्टाचार लिप्त,हिंसा और तृणमूल की गुंडागर्दी के सामने “भय नहीं भरोसा” यह सूत्र पश्चिम बंगाल की जनता को आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने दिया है।और इसी सूत्र से जनता में प्रचंड उत्साह एवं निर्भीकता आई है।


