ऋतु तावड़े निर्विरोध चुनी गईं मुंबई की महापौर, शिवसेना के संजय घाड़ी बने उप महापौर।

Date:

■ 44 साल बाद मुंबई में BJP का मेयर

मुंबई वार्ता संवाददाता

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की कॉरपोरेटर ऋतु तावड़े बुधवार को बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) की 78वीं महापौर निर्विरोध निर्वाचित हुईं। वहीं शिवसेना के संजय घाड़ी को उपमहापौर चुना गया। दोनों का चुनाव बीएमसी मुख्यालय में आयोजित विशेष आमसभा में बिना किसी मुकाबले के संपन्न हुआ।चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद ऋतु तावड़े ने महापौर पद का कार्यभार संभाला। इस दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के पार्षदों की ओर से नारेबाजी भी हुई।

समारोह में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (शिवसेना प्रमुख) मौजूद रहे और उन्होंने नवनिर्वाचित महापौर व उपमहापौर को बधाई दी।ऋतु तावड़े वार्ड 132 से पार्षद हैं, जबकि संजय घाड़ी वार्ड 5 से 15 जनवरी को हुए नगर निगम चुनाव में निर्वाचित हुए थे। मार्च 2022 से निर्वाचित आमसभा के अभाव में बीएमसी आयुक्त भूषण गगराणी निगम का दैनिक कामकाज संभाल रहे थे। राज्य सरकार द्वारा नियुक्त पीठासीन अधिकारी के रूप में गगराणी ने ऐतिहासिक कमेटी हॉल में चुनाव प्रक्रिया पूरी कराई।

तावड़े के महापौर बनने के साथ ही देश की सबसे समृद्ध नगर निगम में 44 साल बाद भाजपा को महापौर पद मिला है। मुंबई में यह भाजपा की दूसरी महापौर हैं।चुनाव से पहले भाजपा और शिवसेना के पार्षदों ने हुतात्मा चौक पर पुष्पांजलि अर्पित की और फिर बीएमसी मुख्यालय पहुंचे। 227 सदस्यीय निगम के हालिया चुनाव में भाजपा 89 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, जबकि शिवसेना को 29 सीटें मिलीं।

दोनों दलों के गठबंधन के पास कुल 118 पार्षदों का समर्थन है, जो 114 के बहुमत आंकड़े से अधिक है।वहीं 1997 से 25 वर्षों तक बीएमसी पर शासन करने वाली शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) को 65 सीटें मिलीं। उसके सहयोगी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) को 6 और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) को 1 सीट पर जीत मिली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

महज़ एक सप्ताह में सरकार का यू-टर्न – सूचना मांगने का उद्देश्य बताने की शर्त वापस।

मुंबई वार्ता संवाददाता महाराष्ट्र सरकार द्वारा 12 जून 2026...

नगरसेवक तेजिंदर सिंह तिवाना द्वारा उठाए गए मुद्दे पर कार्रवाई।

■ "So What?" टिप्पणी पर बवाल: बीएमसी प्रोटोकॉल अधिकारी...

‘ऑपरेशन टाइगर’ की चर्चा से बढ़ी हलचल, विधायकों को साधने में जुटे दोनों शिवसेना गुट।

मुंबई वार्ता संवाददाता छह सांसदों के पार्टी छोड़ने के...