डीआरआई ने 10 करोड़ का सोना जब्त कर दो आरोपियों को किया गिरफ्तार।

Date:

■ तस्करी का सोना पिघलाकर बाजार में बेचने की साजिश नाकाम.

मुंबई वार्ता संवाददाता

तस्करी के सोने को पिघलाकर बाजार में बेचने की कोशिश कर रहे दो आरोपियों को सक्तवसूली संचालनालय (डीआरआई) ने गिरफ्तार किया है। डीआरआई अधिकारियों ने इन दोनों के पास से करीब 10 करोड़ रुपये मूल्य का सोना जब्त किया है। यह कार्रवाई मुंबई के कालबादेवी इलाके में की गई।

डीआरआई को गुप्त सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति सोने की बिक्री के लिए कालबादेवी क्षेत्र में आने वाले हैं। इसी सूचना के आधार पर अधिकारियों ने जाल बिछाकर स्वप्निल जाधव और श्रेयस सालुंखे नामक दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया।तलाशी के दौरान आरोपियों के पास मौजूद एक अखबार में छिपाकर रखे गए कुल पांच किलो वजन के सोने के बिस्किट बरामद किए गए। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस सोने की कीमत करीब 10 करोड़ रुपये आंकी गई है।

जब अधिकारियों ने सोने से संबंधित दस्तावेजों के बारे में पूछा तो आरोपियों ने कोई भी वैध कागजात होने से इनकार कर दिया।पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अधिकारियों को एक छोटे कारखाने तक पहुंचाया, जहां सोना पिघलाने, उसकी कटिंग और पॉलिशिंग की पूरी व्यवस्था पाई गई। इस स्थान से कुछ नकद रकम भी जब्त की गई है।

डीआरआई ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। इस कार्रवाई से तस्करी नेटवर्क में हड़कंप मच गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

महज़ एक सप्ताह में सरकार का यू-टर्न – सूचना मांगने का उद्देश्य बताने की शर्त वापस।

मुंबई वार्ता संवाददाता महाराष्ट्र सरकार द्वारा 12 जून 2026...

नगरसेवक तेजिंदर सिंह तिवाना द्वारा उठाए गए मुद्दे पर कार्रवाई।

■ "So What?" टिप्पणी पर बवाल: बीएमसी प्रोटोकॉल अधिकारी...

‘ऑपरेशन टाइगर’ की चर्चा से बढ़ी हलचल, विधायकों को साधने में जुटे दोनों शिवसेना गुट।

मुंबई वार्ता संवाददाता छह सांसदों के पार्टी छोड़ने के...